उत्तराखंड में राशन की दुकानों के लाइसेंस में महिलाओं का 33% कोटा होगा रिजर्व, खाद्य मंत्री ने की बड़ी घोषणा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dehradun: उत्तराखंड के राशन डीलर्स की समस्याओं को लेकर खाद्य मंत्री रेखा आर्य (Rekha Arya) ने देहरादून स्थित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के राष्ट्रीय खेल सचिवालय में डीलर्स और अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्‍होंने राशन डीलर्स एसोसिएशन की समस्याओं को सुना. साथ ही अधिकारियों को राशन डीलर्स की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए.

रेखा आर्य ने कहा, प्रदेश की महिलाओं को सस्ता गल्ला दुकान विक्रेता लाइसेंस में 33 फीसदी का आरक्षण दिया जाएगा. महिला सस्ता गला दुकान विक्रेताओं का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. मंत्री ने शत-प्रतिशत सस्ता खाद्यान्न वितरण कर रहे राशन विक्रेताओं को राहत देते हुए कहा कि उन्हें दुकान खोलने के लिए विवश नहीं किया जाएगा. इस संबंध में विक्रेताओं पर अनावश्यक दबाव न बने, इसके लिए खाद्य आयुक्त को आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए.

आंगनबाड़ी केंद्र संबंधी बकाया भुगतान का करें समाधान

रेखा आर्य ने बताया, आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलने वाले राशन के लिए भुगतान की जाने वाली धनराशि के शेष भाग के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है. जिलों के संबंधित जिला परियोजना अधिकारियों और जिला पूर्ति अधिकारियों को वर्चुअल बैठक कर बकाया भुगतान में आ रही कठिनाइयों का समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया है. बैठक में प्रमुख सचिव एल फैनई, आयुक्त हरिचंद्र सेमवाल, अपर आयुक्त पीएस पांगती, अपर सचिव रुचि मोहन रयाल समेत एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version