70+ के बुजुर्ग Ayushman Yojana में दिखा रहे दिलचस्पी, एक हफ्ते में ही जुड़े 2 लाख से अधिक लाभार्थी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ayushman Yojana: जब से आयुष्मान योजना में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को शामिल करना शुरू किया गया है, तब से इसमें और दिलचस्पी देखने को मिल रही है. नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के डेटा के अनुसार, इस योजना के विस्तार के बाद एक सप्‍ताह में ही इससे करीब दो लाख बुजुर्ग जुड़ गए हैं.

बता दें कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अभी हाल ही में इस योजना का विस्तार किया था. 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग भी अब इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. पीएम मोदी की घोषणा के एक सप्‍ताह के अंदर ही इस योजना से 70 साल से ज्‍यादा उम्र के करीब 2.16 लाख नए लाभार्थी जुड़ गए हैं.

कौन राज्य है आगे?

अथॉरिटी के पास मौजूद 7 नवंबर तक के डेटा के अनुसार, इस योजना के विस्तार के बाद सबसे ज्यादा बुजुर्ग केरल से जुड़े हैं. इस राज्य से बुजुर्गों के लिए लगभग 89,800 कार्ड जारी किए गए हैं. केरल के बाद इस योजना से एमपी से सबसे ज्यादा बुजुर्ग जुड़े हैं. एमपी से 53 हजार नए लाभार्थी जुड़े हैं. वहीं तीसरा स्थान यूपी का है. यहां से 47 हजार नए बुजुर्ग लाभार्थी इस योजना से जुड़े हैं. वहीं, सबसे कम संख्या में बुजुर्ग दक्षिणी राज्यों से जुड़े हैं. इनमें तेलंगाना, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश शामिल हैं. तेलंगाना से 3056, तमिलनाडु से 3156 और आंध्र प्रदेश से 3488 बुजुर्ग ही इस योजना से जुड़ पाए.

क्या है आयुष्मान योजना?

इस योजना की शुरूआत साल 2018 में पहली बार की गई थी. इस योजना के तहत लोगों को सालाना पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है. लाभार्थी किसी भी हॉस्पिटल में जाकर फ्री इलाज करा सकता है. इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए PMJAY की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होता है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version