78th Independence Day: तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया देश का कोना-कोना, आजादी के जश्न में लगा रहा चार चांद

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

78th Independence Day: आज 15 अगस्त को भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. सभी भारतवासी आजादी के इस पर्व को जोश से मना रहे हैं. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ना केवल देशवासी, बल्कि देश की ऐतिहासिक इमारतें भी तिरंगे के रंग में रंगी नजर आईं.

राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट से लेकर, लाल किला, राष्ट्रपति भवन तक सभी ऐतिहासिक इमारतें तिरंगे की रोशनी में चमचमाती नजर आईं. इन इमारतों को ऐसे भव्य तरीके से सजाया गया है कि
हर भारतवासी इसकी तरफ आकर्षित हो रहे.

राष्ट्रीय ध्वज के रंग में रंगा इंडिया गेट

राजधानी दिल्ली का इंडिया गेट तिंरगे के रंग में रंगा नजर आया. आजादी के पर्व पर ये चार चांद लगा रहा है. इन नजारों को देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो रहा है.

चमचमाती रोशनी से सजा संविधान सदन

संविधान सदन को भी तिरंगा ध्वज के रंग में रंगा गया है. इसकी खूबसूरत लाइट्स हर किसी के अंदर देशभक्ति का जोश भर देंगी.

मंत्रालय भवन भी लगा रहा चार चांद

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंत्रालय भवन भी तिरंगे के रंग की रोशनी से जगमगा रहा है.

11वीं बार PM मोदी ने फहराया तिरंगा

बता दें कि इस साल पीएम मोदी ने लगातार 11वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया. इस साल स्वतंत्रता दिवस की थीम ‘विकसित भारत @2047’ रखी गई है.

ये भी पढ़ें- Independence Day 2024: CM योगी ने लखनऊ में फहराया राष्ट्रीय तिरंगा, UP सरकार के मंत्री रहे मौजूद

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version