आचार्य प्रमोद कृष्णम ने Akhilesh Yadav पर बोला हमला, कहा- ‘बचकानी बातें छोड़ बनें गंभीर राजनेता’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर तीखा हमला बोला है. उन्‍होंने न्‍यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव के हालिया बयानों को बचकाना और बेबुनियाद बताया और उन्हें जिम्मेदार राजनीति करने की सलाह दी. उन्होंने कहा, अखिलेश यादव को एक गंभीर राजनेता के तौर पर अपनी छवि बनानी चाहिए, ताकि जनता का उन पर भरोसा कायम रहे.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सपा की कांग्रेस की तुलना

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आगे कहा, मुझे लगता है कि अखिलेश यादव के बयान बचकानी बातों का हिस्सा हैं. यह जिम्मेदार राजनीति नहीं है. वो पांच साल तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं. उन्हें एक जिम्मेदार राजनेता की तरह व्यवहार करना चाहिए. उन्होंने कहा, जनता को अखिलेश यादव से बहुत उम्मीदें हैं, लेकिन बेबुनियाद बयान देकर वो अपनी और अपनी पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं. सपा की तुलना कांग्रेस से करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, जिस तरह राहुल गांधी के बचकाने बयानों ने कांग्रेस को कमजोर किया, उसी तरह अखिलेश यादव के बयान सपा को रसातल में ले जा सकते हैं.
उन्होंने कहा, मैं उनके भले के लिए कह रहा हूं, लेकिन मुझे पता है कि मेरी बात सुनकर उनकी पार्टी के लोग मुझे गाली देंगे. फिर भी, मैं चाहता हूं कि अखिलेश एक गंभीर राजनेता के रूप में सामने आएं. आचार्य प्रमोद ने यह भी स्वीकार किया कि अखिलेश उनकी सलाह शायद न मानें. उन्होंने कहा, मैं जानता हूं कि मेरी बातों का उन पर कोई असर नहीं होगा, लेकिन हमें जो कहना था कह दिया.
Latest News

अमेरिकी विमान दुर्घटना में 12 लोगों की मौत, इलाके की सभी सड़कें बंद

Plane Crash in US: अमेरिका के मिसौरी के एक एयरपोर्ट के पास स्काईडाइविंग करने वाला एक विमान  क्रैश हो...

More Articles Like This

Exit mobile version