राजस्थान के जैसलमेर में विमान हादसा, वायुसेना का विमान क्रैश; दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

plane crash in Jaisalmer: राजस्थान से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां पर एक बड़ा विमान हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि जैसलमेर में भारतीय वायुसेना का टोही विमान क्रैश हो गया. यह घटना जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर रोजानियों की ढाणी जजिया गांव में हुई है. जैसे ही इस हादसे की जानकारी जिला प्रशासन को हुई अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं.

जानकारी के अनुसार विमान के क्रैश होने के साथ ही उसमें आग लग गई. जिसको बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची. जानकारी के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है.

आग लगने के कारण टोही विमान पूरी तरह जलकर खाक हो गया. हालांकि, राहत की बात है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. घटनास्थल पर वायुसेना के अधिकारी पहुंचे हैं. वहीं, स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है. घटनास्थल को सील कर दिया गया है. हादसे की जांच की जा रही है.

Latest News

Disney Layoffs: लागत कम करने के लिए हजारों कर्मचारियों की छंटनी पर विचार कर रही डिज्नी: रिपोर्ट

Disney Layoffs: अमेरिकी मनोरंजन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी डिज्नी (Disney) बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी...

More Articles Like This

Exit mobile version