Ram Mandir: राम मंदिर के लिए तेजी से चल रहा 5,500 KG के 7 ध्वज स्तंभों का निर्माण कार्य, देखिए VIDEO

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ram Mandir: अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण जोरों से चल रहा है. अब वो दिन काफी नजदीक है जब श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा मंदिर में की जाएगी. 22 जनवरी 2024 का दिन देशवासियों के लिए खास रहने वाला है. इसको लेकर देश भर में तैयारियां की जा रही हैं. देश भर के विभिन्न हिस्सों में राम भक्त अपने-अपने तरीके से प्रभु राम के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं.

इन सब के बीच एक तस्वीर गुजरात के अमदाबाद से आई है. यहां पर राम मंदिर में लगाने के लिए ध्वज स्तंभ का निर्माण काफी तेजी से किया जा रहा है. समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा स्थापना दिवस के मौके पर इस स्तंभ को अयोध्या ले जाया जाएगा. कुल 7 ध्वज स्तंभो का निर्माण किया जा रहा है.

इस स्तंभ का निर्माण श्री अंबिका इंजीनियरिंग वर्क्स कंपनी कर रही है. इस ध्वज को बनाने वाली कंपनी के अधिकारी ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए ध्वज स्तंभों के निर्माण का काम हमें सौंपा गया है. काम पूरे जोरों पर चल रहा है. एक मुख्य ध्वज स्तंभ सहित सात ध्वज स्तंभ हैं, जिनका वजन 5,500 किलोग्राम है. आपको बता दें कि इस निर्माणाधीन ध्वज की तस्वीरें सामने आईं हैं, आप भी देखिए.

राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का तैयारियां जोरों से चल रही हैं. इसके लिए मेहमानों को निमंत्रण भेजने का काम किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक अभी तक लगभग 6 हजार मेहमानों को निमंत्रण भेजा जा चुका है. बताया जा रहा है कि राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर एक हफ्ते तक कई धार्मिक अनुष्ठान होंगे. इस दिव्य और भव्य घड़ी का समूचे देशवासियों को बेसब्री से इंंतजार है.

यह भी पढ़ें- Ram Mandir: रामलला के दरबार में लगेगा 21 क्विंटल का घंटा, इस दिन पहुंचेगा अयोध्या

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version