यूनुस सरकार पर भड़का भारत, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने मां दुर्गा का मंदिर तोड़ने की दी अनुमति

Bangladesh : बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक दुर्गा माता के मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है. इस प्रकार माता के मंदिर के तोड़फोड़ को लेकर भारत ने सख्त आपत्ति जताई है. जानकारी के मुताबिक, विदेश मंत्रालय ने मंदिर में तोड़फोड़ की आलोचना करते हुए बांग्लादेश सरकार को इसका जिम्मेदार ठहराया है. इस दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल का कहना है कि हिंदुओं के साथ उनकी धार्मिक संस्थानों की रक्षा करना बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की जिम्मेदारी है.

जानकारी के मुताबिक, इस हमले को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत बांग्लादेश के साथ इस मामले पर ऐसे माहौल में बातचीत करने के लिए तैयार है जो पारस्परिक रूप से लाभकारी वार्ता के लिए अनुकूल हो. बता दें कि हिंदू धर्म और उनकी संस्‍था की रक्षा को लेकर जायसवाल ने मंदिर के कथित विध्वंस के लिए बांग्लादेशी अधिकारियों की आलोचना की.

मंदिर को अवैध जमीन पर बना हुआ बताया- बांग्‍लादेश सरकार

ऐसे में उन्होंने कहा कि बांग्‍लादेश की अंतरिम सरकार ने मंदिर को सुरक्षा देने की बजाय इस घटना के रुख को मोड़ देते हुए कहा कि यह मंदिर अवैध जमीन पर बना हुआ है. इसलिए उन्होंने मंदिर को गिराने की अनुमति दी. जानकारी के मुताबिक, मूर्ति को हटाने से पहले ही नुकसान पहुंचा. ऐसे में बांग्‍लादेश के अंतरिम सरकार के फैसले से हम निराश हैं कि बांग्लादेश में ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं.

हिंदुओं, उनकी संस्‍था की रक्षा करना बांग्लादेश सरकार की जिम्‍मेदारी

बता दें कि इस मामलें पर जोर देते हुए जायसवाल ने कहा कि ‘‘हिंदुओं, उनकी संपत्तियों और धार्मिक संस्थानों की रक्षा करना बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की जिम्मेदारी है’’ इसस दौरान  उन्होंने कहा कि ‘‘हम लंबे समय से बांग्लादेशी पक्ष के साथ लंबित मूल मुद्दों के समाधान का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि इससे पहले भी भारत द्वारा इन मुद्दों को पहले भी कई बैठकों में उठाया गया है, जिनमें वाणिज्य सचिव स्तर की वार्ता भी शामिल है.’’

इसे भी पढ़ें :- राजनाथ सिंह ने चीनी रक्षामंत्री के साथ की ‘रचनात्मक’ द्विपक्षीय वार्ता, पुन: कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू होने पर व्यक्त की खुशी

Latest News

पाकिस्तानः आतंकियों ने गोली मारकर की दो पुलिसकर्मियों की हत्या, पोलियो रोधी टीम की सुरक्षा में थे तैनात

Crime in Pakistan: पाकिस्तान से सनसनीखेज खबर सामने आई है. मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी हिस्से में घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान...

More Articles Like This

Exit mobile version