UGC: चार करोड़ भारतीय छात्र बनेंगे अंगदान का रोल मॉडल, यूजीसी ने सभी यूनिवर्सिटी को लिखा पत्र

University Grants Commission: देश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों के चार करोड़ छात्र अंगदान जागरुकता के रोल मॉडल बनेंगे. युवा अंगदान की शपथ के साथ आम लोगों को जोड़ने और उनकी भ्रांतियां दूर करने में मदद करेंगे. अंगदान की शपथ को लेकर यूजीसी (University Grants Commission) ने सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को पत्र लिखा है.

युवाओं में होगा करुणा की भावना का विकास

युवाओं को अंग दान शपथ के तहत सेमिनार, वर्कशाप के माध्यम से छात्रों को अंगदान की नैतिक, चिकित्सा, सामाजिक आयामों की जानकारी भी दी जाएगी. इसके साथ ही उनमें सामाजिक जिम्‍मेदारियां और करुणा की भावना का भी विकास होगा. यूजीसी के अध्यक्ष प्रोफेसर ने बताया कि देश में रोगियों की संख्या की तुलना में प्रत्यारोपण के लिए उपलब्ध अंगों की काफी कमी है, जिसके परिणामस्वरूप मांग और आपूर्ति में भी भारी अंतर होता है.

अंग दान सबसे बड़ा दान

कहा जाता है कि अंग दान सबसे बड़ा दान होता है. शरीर के किसी अंग की कमी से कई मरीज जिंदगी की जंग हार जाते हैं. इसलिए उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्रों के माध्यम से अंगदान की कमी को दूर करने का निर्णय लिया गया है, जिससे वे अपने घर, पड़ोस और आसपास के लोगों की भ्रांतियां दूर करते हुए जागरूक कर सकें. इसमें ज्यादातर 18 से 30 साल के आयु वर्ग के युवा शामिल है.

एक व्यक्ति दे सकता है आठ लोगों को जीवनदान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक व्यक्ति अपनी मृत्यु के बाद, महत्वपूर्ण अंगों,  जैसे- गुर्दे, अग्न्याशय,  यकृत, फेफड़े, हृदय, और आंत को दान करके आठ लोगों को  नया जीवन दे सकता है. इसके अलावा कॉर्निया, त्वचा, हड्डी जैसे ऊत्तकों को  दान करके भी लोगों के जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है.

कोरोना के बाद फेफड़ों के प्रत्यारोपण की बढ़ी मांग

वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो एक अनुमान के मुताबिक, हर वर्ष दो लाख नए रोगियों को किडनी प्रत्यारोपण की जरूरत होजी है, जिसके लिए सिर्फ 12,000 किडनी ही उपलब्ध हो पाती हैं. इसी तरह लिवर प्रत्यारोपण के लिए भी  40,000-50,000  लिवरों की आवश्यकता होती है, जिसमें केवल 4,000 उपलब्ध होते हैं. वहीं, यदि बात करें हृदय की तो वर्ष में 50,000 हृदय प्रत्यारोपण की आवश्‍यकता में से केवल 250 ही किए जाते हैं.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version