Bihar: शराब बंदी वाले बिहार में कब्र में मिली शराब, ऐसे खुला राज, जांच में जुटी पुलिस

सासारामः भले ही बिहार में शराब बंदी है, लेकिन तस्करों की मेहरबानी से शौकीन शराब की चुस्कियां ले रहे हैं. बिहार में आएदिन पुलिस भारी मात्रा में शराब बरामद करने के साथ ही तस्करों को गिरफ्तार करती रही है. शराब तस्करी का अब नया मामला सासाराम जिले से आया है, जहाँ सासाराम शहर के दक्षिण दरिगांव थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक अलावल खां मकबरे के पास कब्रिस्तान की एक कब्र से पुलिस ने भारी मात्रा देसी शराब बरामद किया है. केस दर्ज कर पुलिस तस्करों की शिनाख्त में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, सासाराम के कब्रिस्तान में कुछ लोग शव को दफनाने के लिए आए थे. इस दौरान उन्हें एक कब्र में बोरे जैसा कुछ दिखा. इसके बाद कब्र के पास जाकर देखा और उसके अंदर से बोरा निकाला तो उसमें देशी सराब का पाउच भरा हुआ था. कब्रिस्तान के अंदर शराब मिलने के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया. तत्काल लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दरिगांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंच ग़ई. घटना दरिगांव थाना इलाके की है. सासाराम-दरिगांव रोड में अलावल खां का मकबरा है. इस परिसर में एक पुराने कब्र के खोह में बोरे में छुपाकर शराब रखी गई थी.

दरिगांव पुलिस ने कब्र से एक-एक कर कई बोरे निकाले. आशंका जताई जा रही है कि सन्नाटे का फायदा उठाकर शराब छुपाई गई होगी. साथ ही यहां पर बैठकर भी शराब पी जाती है. दरिगांव थाना पुलिस का कहना है कि मकबरा परिसर से लगभग 25 लीटर शराब बरामद की गई है। मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरु कर दी गई है। तस्करों के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version