‘विदेश में बैठकर कुछ ताकतें भ्रम फैलाने की कोशिश…’, CJP के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का रिएक्शन

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Cockroach Janta Party Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 6 जून को जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन किया. उनका ये प्रदर्शन शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके भारत आए थे. वहीं, अब इस प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का रिएक्शन सामने आया है.

नितिन नवीन ने दिया बयान Cockroach Janta Party Protest

दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रांची में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल युग का उपयोग युवाओं को गलत दिशा में ले जाने के लिए नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि देश का युवा अपनी मेहनत और ताकत से देश को आगे बढ़ा रहा. जो लोग युवाओं को नकारात्मक राजनीति की ओर ले जाना चाहते हैं, उन्हें चेतावनी दी जाती है कि भारत का युवा सकारात्मक राजनीति करेगा. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जा सकता है, लेकिन लोकतंत्र की मर्यादा को नुकसान नहीं पहुंचने दिया जाएगा.

कुछ ताकतें भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही

नितिन नवीन ने कहा कि कुछ लोग विदेशों में बैठकर भारत के युवाओं को दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं. भारत का युवा गांव, खेत, कोचिंग सेंटर और कॉलेजों में रहता है और किसी के प्रभाव में आकर गलत दिशा में नहीं जाएगा. भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें डिजिटल माध्यम का इस्तेमाल कर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही हैं.

युवाओं से सतर्क रहने की अपील की

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि डिजिटल माध्यम का उपयोग देश के विकास और युवाओं की प्रगति के लिए होना चाहिए. उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए देश के युवाओं को नकारात्मक दिशा में ले जाने की किसी भी कोशिश को स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने युवाओं से सतर्क रहने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की.

ये भी पढ़ें- गाजियाबादः अवैध रूप से चल रहे मरदसे पर गिरी कार्रवाई की गाज, किया गया सील

Latest News

LPG Cylinder Price Hike: गैस सिलेंडर हुआ महंगा, अब इन 5 नियमों का रखना होगा ध्यान, नहीं तो हो सकती है परेशानी

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी के बीच उपभोक्ताओं के लिए PNG कनेक्शन, e-KYC, OTP डिलीवरी और सब्सिडी वाले सिलेंडर से जुड़े नियमों का पालन करना जरूरी हो गया है.

More Articles Like This

Exit mobile version