Budget 2026: AI बनेगा भारत की अर्थव्यवस्था का इंजन, IndiaAI मिशन का विस्तार और ₹40,000 करोड़ का ऐलान

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Budget 2026 में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को भारत की अर्थव्यवस्था का अगला बड़ा ड्राइविंग फोर्स बताया है. बजट में सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग और सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए ₹40,000 करोड़ के बड़े फंड का ऐलान किया है. यह निवेश AI से जुड़े हार्डवेयर, चिप्स और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा.

IndiaAI मिशन’ का विस्तार

वित्त मंत्री ने ‘IndiaAI मिशन’ के विस्तार पर जोर देते हुए कहा, भारत अब केवल AI का इस्तेमाल करने वाला देश नहीं, बल्कि इसे बनाने वाला देश बनेगा. इस बजट के जरिए सरकार का लक्ष्य स्टार्टअप्स को रियायती दरों पर GPU (कंप्यूटिंग पावर) उपलब्ध कराना, कृषि और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों के लिए स्वदेशी AI मॉडल विकसित करना और युवाओं को नई तकनीक में कुशल बनाना है, ताकि भारत ‘विकसित भारत @ 2047’ के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ सके.

यह भी पढ़े: Budget 2026 LIVE: 140 करोड़ देशवासी, 10 बड़ी उम्मीदें, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुरू किया बजट भाषण

Latest News

KAJARI MAHOTSAV 2026: मुंबई में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय और लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने यूं साझा किए विचार

KAJARI MAHOTSAV 2026: सपनों की नगरी मुंबई के मलाड ईस्ट स्थित शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल में 22 अगस्त की...

More Articles Like This

Exit mobile version