भगवान राम के ननिहाल से अयोध्या के लिए रवाना होगी पहली AC बस, जानिए रुट व टाइमिंग

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chhattisgarh to Ayodhya: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगी हुई है. हर रोज लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन के लिए आ रहे हैं. भक्तों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा अयोध्या को देश के कोने-कोने से हवाई, रेल और रोडवेज की सुविधा बढ़ाई जा रही है. इसी क्रम में आज से भगवान राम के ननिहाल यानी छत्तीसगढ़ से पहली AC बस चलने जा रही है. आइए जानते हैं रुट और टाइमिंग…

जानिए रुट

दरअसल, आज से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से पहली AC बस रवाना होगी. ये बस बिलासपुर, शहडोल, रीवा, प्रयागराज होते हुए अयोध्या जाएगी. इस बस सेवा के शुरू होने से इस रूट से राम मंदिर जाने वाले भक्तों को काफी आसानी होगी.

जानिए टाइमिंग

बता दें कि ये बस 21 मार्च को यानि आज 3.30 बजे भाठागांव अंतरजातीय बस टर्मिनल से रवाना होगी, ये बस राम भक्तों को 18 घंटे में राम की नगरी अयोध्या पहुंचाएगी, बता दें कि ये बस 4:30 को सिमगा, 6:30 बजे बिलासपुर, 7:15 बजे रतनपुर होते हुए अयोध्या जाएगी.

आस्था स्पेशल ट्रेन

गौरतलब है कि इससे पहले बीते 5 मार्च को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन से आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना हुई थी. इसके अलावा अंबिकापुर से आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हुई थी. इन ट्रेनों में सरकार ने श्रद्धालुओं के रहने और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी भी ली है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली से लेकर यूपी तक कैसा रहेगा आज के मौसम का हाल, जानिए अपडेट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version