जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP के तीन नेता गिरफ्तार, सौरव दास और आशुतोष रांका की आज कोर्ट में पेशी

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस ने उसके तीन नेताओं आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि तीनों नेता जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़े थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

दीपके ने शेयर की तस्वीर CJP Protest

अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर तीनों नेताओं की तस्वीर साझा करते हुए उनके हौसले की तारीफ की. उन्होंने संदेश दिया कि तमाम मुश्किलों के बावजूद उनका जज्बा कमजोर नहीं पड़ेगा. CJP नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर रत्ना सिंह ने भी सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की. उनके मुताबिक, तीनों को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में गिरफ्तार किया गया है. उन पर बिना अनुमति प्रवेश करने, बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करने और सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने जैसे आरोप लगाए गए हैं. रत्ना सिंह ने पहले बताया था कि उन्हें सुबह SCM कोर्ट में पेश किया जा सकता है और न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की आशंका है.

दिल्ली पुलिस का नहीं आया बयान

इसके बाद रत्ना सिंह ने एक और अपडेट साझा करते हुए कहा कि सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को करीब एक घंटे के भीतर मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में SEM के समक्ष पेश किया जा सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि हिरासत के 24 घंटे पूरे होने की समय-सीमा नजदीक आ रही है. हालांकि, CJP नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ें- ‘सपा का संबंध शिक्षित और सभ्य समाज से नहीं, माफिया-अपराधियों से’, बरेली में बोले CM योगी

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version