राहुल गांधी पर बरसे डिप्टी CM, बोले- जब भी विदेश जाते हैं तो देश के खिलाफ बोलते हैं

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

शाहजहांपुरः उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को शाहजहांपुर भावलखेड़ा की चक विटारा सीएचसी का निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने मीडिया से वार्ता की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में चीन की तारीफ की, इसको लेकर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि राहुल गांधी की यह पुरानी आदत है. जब भी विदेश जाते हैं तो देश के खिलाफ बोलते हैं. देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी.

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद संचारी रोगों से निपटने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए निर्देशित किया गया है. इससे पहले उन्होंने सीएचसी में मरीजों से मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में उनसे जानकारी ली.

डिप्टी सीएम ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद संचारी रोगों से निपटने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए निर्देशित किया गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version