दिल्ली में राजीव चौक समेत तीन प्रमुख मेट्रो स्टेशनों के फिर खुले एंट्री गेट, DMRC ने बहाल की सेवाएं

New Delhi: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की घोषणा के बाद राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं. इन स्टेशनों के एंट्री गेट सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से बंद किए गए थे. DMRC के मुताबिक राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खोल दिए गए हैं. इससे पहले शनिवार को DMRC ने केंद्रीय दिल्ली के 18 मेट्रो स्टेशनों पर अगले आदेश तक प्रवेश और निकास सेवाएं अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की थी.

बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

यह फैसला जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे छात्र प्रदर्शन और बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर लिया गया था. DMRC की एडवाइजरी के अनुसार लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं.

एंट्री गेट फिर से खोल दिए

हालांकि अब राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों के एंट्री गेट फिर से खोल दिए गए हैं. इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पिछले 10 दिनों की घटनाओं से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है और वह नहीं चाहते कि परीक्षा अनियमितताओं से पैदा हुई स्थिति का कोई राष्ट्रविरोधी तत्व फायदा उठाए. प्रधान ने PM नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंपते हुए कहा कि युवाओं और शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा कायम रहेगी.

जवाबदेही स्वीकार करते हुए लिया यह फैसला

परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने और छात्रों के भविष्य की रक्षा के लिए उन्होंने जवाबदेही स्वीकार करते हुए यह फैसला लिया है. देशभर में पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच अपने राष्ट्र के नाम संदेश में प्रधान ने कहा कि मुझे हमारे लोकतंत्र की ताकत पर हमेशा अटूट विश्वास रहा है और युवाओं की आकांक्षाओं, सपनों और उम्मीदों का मैं गहरा सम्मान करता हूं.

इसे भी पढ़ें. Breaking News: ‘मैंने जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा…’ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version