पिता ने पहले तीन बच्चों का गला घोंटा फिर फांसी पर लटककर दे दी जान, वीडियो ने खोला राज?

Faridabad: दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. जहां 32 वर्षीय कर्मवीर ने अपने तीन बच्चों का गला घोंटा फिर फांसी लगाकर जान दे दी. चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिवार के अन्य लोगों ने देखा तो 8 साल के निशांत व 6 साल की सृष्टि की सांसे चल रही थी. उन्हें तत्काल गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं कर्मवीर और 10 साल की छवि की मौत हो गई. इलाज के दौरान सृष्टि ने भी दम तोड दिया.

आत्महत्या करने से पहले कर्मवीर ने बनाई वीडियो

शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बच्चों का गला घोंटने और खुद आत्महत्या करने से पहले कर्मवीर ने वीडियो बनाई जिसमें पत्नी, उसकी बहनों व भाई को जिम्मेदार ठहराया. यह घटना धौज थाना इलाके के नेकपुर गांव में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है. पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह के मुताबिक, कर्मवीर का अपनी पत्नी चंचल से विवाद चल रहा था. शुरुआती जांच में पता चला है कि घरेलू कलह के चलते उसने ये कदम उठाया. पत्नी चंचल से संपर्क करने का प्रयास टीम कर रही है. परिवार के बयान लेकर आगे कार्रवाई की जाएगी.

पत्नी से बीते कई महीनों से चल रहा था उसका विवाद

नेकपुर गांव निवासी कर्मवीर पत्नी चंचल व तीन बच्चों के साथ रहता था. पत्नी चंचल से बीते कई महीनों से उसका विवाद चल रहा था. वह अक्सर मायके चली जाती थी और कभी यहां आ जाती थी. शुक्रवार सुबह कर्मवीर के परिवार के अन्य लोग लगभग 5 बजे उसके घर पहुंचे तो उसे फंदे के सहारे लटका पाया. तीनों बच्चे छवि 10 साल, निशांत 8 साल, सृष्टि 6 साल भी बेसुध पड़े थे. सभी को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया गया. जहां निशांत व सृष्टि का गंभीर हालत में ICU में इलाज शुरू किया गया. कर्मवीर व छवि को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं इलाज के दौरान सृष्टि ने भी दम तोड़ दिया.

पुलिस टीम मौके पर व अस्पताल पहुंची

धौज थाना से पुलिस टीम मौके पर व अस्पताल पहुंची. यहां से कर्मवीर व छवि के शवों को मोर्चरी पहुंचाया गया. शुरुआती जांच में पता चला कि कर्मवीर ने सुबह तीनों बच्चों का रस्सी से गला घोंट दिया. उसे लगा कि बच्चे मर गए हैं तो खुद भी फांसी के फंदे पर लटक जान दे दी.

इसे भी पढ़ें. सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी से पूछा-ऐसी कौन सी प्रतिभा है, जिसके लिए आपको विदेशी यूनिवर्सिटी बुलाती है?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version