बंगाल में 5 रुपये में मछली-चावल का स्वाद, महिलाओं के खाते में हर माह ₹3000, CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Shubhendu Adhikari: मंगलवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कई बड़े ऐलान किए. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 27 मई से अन्नपूर्णा योजना के लिए फॉर्म जारी करना शुरू करेगी, जिसके तहत महिलाओं को प्रति माह 3,000 रुपये दिए जाएंगे. सीएम अधिकारी ने शराब की दुकानों को लेकर भी बड़ी बात कही.

नादिया के कल्याणी में एक प्रशासनिक बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सीएम अधिकारी ने कहा, ‘अन्नपूर्णा योजना के फॉर्म कल से राज्य सचिवालय द्वारा जारी किए जाएंगे. सभी भारतीय इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं.’ मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी अन्नपूर्णा योजना की प्रक्रिया कल से शुरू हो रही है. फॉर्म भरते ही 3,000 रुपये ट्रांसफर होने शुरू हो जाएंगे.

सीएम ने शराब की दुकानों को लेकर कही ये बात

सीएम अधिकारी ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने लगभग पूरे बंगाल की 400 विशेष कैंटीनों में सप्ताह में दो बार 5 रुपये की रियायती दर पर मछली और चावल का भोजन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार स्वास्थ्य विभाग से अलग एक आयुष विभाग भी स्थापित करेगी. सीएम ने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों और पूजा स्थलों के एक किलोमीटर के दायरे में शराब की दुकानें खोलने की अनुमति नहीं होगी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version