साहिबाबाद में खतरे के साये में पढ़ाई! स्कूल की छत पर लगा मोबाइल टावर, अभिभावकों में दहशत

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ghaziabad News: गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आई हैं. यहां एक निजी स्कूल कथित रूप से पुरानी और जर्जर इमारत में संचालित किया जा रहा है, जिसकी छत पर मोबाइल टावर भी लगा हुआ है. स्कूल में करीब 200 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन अभिभावकों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि टावर से निकलने वाला रेडिएशन बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है.

स्थानीय निवासियों का कहना है कि जिन स्थानों पर मोबाइल टावर लगाए जाते हैं, वहां स्कूल या अन्य संवेदनशील संस्थान संचालित करना नियमों के विरुद्ध माना जाता है. इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन पर उसी भवन में पढ़ाई जारी रखने और बच्चों की सुरक्षा की अनदेखी करने के आरोप लग रहे हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य और भविष्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

अभिभावकों ने की जांच और कार्रवाई की मांग

स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने इस स्थिति पर गहरी चिंता जताई है. उनका कहना है कि बच्चों की उम्र कम होने के कारण रेडिएशन का प्रभाव उनके स्वास्थ्य पर अधिक पड़ सकता है. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे स्कूलों की तत्काल जांच कराई जाए और यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाए तो संबंधित स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.

स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी शासन-प्रशासन से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे मामलों में तुरंत हस्तक्षेप किया जाए. उनका कहना है कि शिक्षा के नाम पर बच्चों के जीवन से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता.

प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं

इस पूरे मामले पर अब तक शिक्षा विभाग या नगर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. हालांकि यदि लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं, तो इसे गंभीर लापरवाही और नियमों के उल्लंघन का मामला माना जाएगा.

यह भी पढ़े: मौसम का डबल रोल: दिन में चिलचिलाती धूप, सुबह-शाम कोहरा — किसानों की बढ़ी चिंता

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version