गुजरात साइबर क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी, देशभर में धमकी भरे ईमेल भेजने वाली महिला गिरफ्तार

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gujarat: देशभर में ईमेल के जरिए धमकी मिलने के मामले में गुजरात साइबर क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुजरात साइबर क्राइम ब्रांच ने चेन्नई निवासी एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है. महिला पर आरोप है कि इसी ने देशभर के विभिन्‍न राज्‍यों के स्‍कूलों, हॉस्‍टलों और स्‍टेडियमों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल भेजे थे.

दरअसल, हाल ही में अहमदाबाद शहर के कई इलाकों में बम ब्लास्ट की धमकी देने वाले ईमेल्स की शिकायतें मिली थीं. इन अपराधों की जांच हेतु संयुक्त पुलिस आयुक्त शरद सिंगल, उप पुलिस आयुक्त डॉ. लवीना सिन्हा और सहायक पुलिस आयुक्त हार्दिक माकरंदिया के निर्देश पर BNS की धारा 351(4), 351(3), 353(1)(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया. इसके बाद ही आरोपी महिला की गिरफ्तारी हुई है.

स्कूल में धमकी देने पर केस दर्ज

शिकायतकर्ता विष्णुभाई चमनभाई खाखड़िया ने 3 जून 2025 को सुबह 10:58 बजे शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में उन्होंने बताया कि जीनीवा लिबरल स्कूल, सरखेज के ईमेल पर एक मेल आया था, जिसमें लिखा था, “पुलिस सो रही है, वे कुछ नहीं कर सकते, वे ठीक से जांच करना नहीं जानते. जब बच्चे मरेंगे तभी पुलिस जागेगी. हम आपके स्कूल में बम ब्लास्ट करने जा रहे हैं, ताकि पुलिस का ध्यान उस बलात्कारी पर जाए, जिसने 2023 में हैदराबाद के लेमन ट्री होटल में एक लड़की का रेप किया था.”

चेन्नई से गिरफ्तार हुई महिला

शिकायत प्राप्त होने के बाद तकनीकी और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर जांच के बाद पुलिस ने आरोपी महिला रैनी जोशील्डा पुत्री गोल्डविन जोसेफ एंटोनी ज्ञानप्रकाशम को चेन्नई से अरेस्‍ट किया है. यह महिला चेन्नई के डेलोइट यूएसआई कंपनी में 2022 से सीनियर कंसल्टेंट के पद पर कार्यरत है और इसने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है.

अहमदाबाद में भेजे कई ईमेल

जांच में पता चला कि आरोपी ने अपने एक मित्र को बदनाम करने के लिए फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर अलग-अलग फेक ईमेल आईडी, वीपीएन, वर्चुअल नंबर और डार्क वेब का इस्तेमाल कर देश भर में कई जगहों पर धमकी भरे ईमेल भेजे थे. उसने पिछले एक वर्ष में फेक सोशल मीडिया अकाउंट्स और ईमेल आईडी बनाकर गुजरात और अन्य राज्यों के स्कूलों, कॉलेजों और स्टेडियमों को बम से उड़ाने की धमकियां दीं.

आरोपी ने अब तक भेजे 21 धमकी भरे ईमेल्स

  1. जीनीवा लिबरल स्कूल, सरखेज, अहमदाबाद- 03, 05, 12 और 15 जून 2025 को अलग-अलग ईमेल आईडी से धमकी
  2. नरेंद्र मोदी स्टेडियम, मोटेरा, अहमदाबाद- 07 और 13 मई 2025 के बीच पाकिस्तान से जुड़े नामों वाली आईडी से 13 धमकी भरे ईमेल्स
  3. दिव्यज्योत स्कूल, बोपाल, अहमदाबाद- 14 व 15 जून 2025 को धमकी
  4. बी.जे. मेडिकल कॉलेज, असारवा, अहमदाबाद- 12 जून 2025 को धमकी

11 राज्यों में भेजे ईमेल

इसके अलावा आरोपी महिला ने भारत के 11 अन्य राज्यों जैसे महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, राजस्थान, कर्नाटक, केरल, बिहार, तेलंगाना, पंजाब, मध्यप्रदेश और हरियाणा में भी इसी तरह की धमकियां भेजी हैं. फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें :- IND Vs ENG: टेस्ट में KL Rahul ने जड़ा 18वां अर्धशतक, भारत के पास 100 प्लस रन की लीड

 

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: सिंह, कुंभ, मीन समेत इन राशियों को मिलेगी कोई खुशखबरी, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 11 June 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This

Exit mobile version