गुजरात निकाय चुनावों में BJP का दबदबा, 15 में से 10 नगर निगमों में मिली शानदार जीत, जडेजा की बहन कांग्रेस से हारी

Gujarat Local Body Election Results: गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को जबरदस्त सफलता मिली है. इन चुनावों को लेकर आज यानी मंगलवार सुबह 8 बजे से गिनती शुरु हुई. इस दौरान सामने आए शुरुआती रुझानों और परिणामों में BJP ने 15 में से 10 नगर निगमों पर कब्जा किया है. इन चुनावों को साल 2027 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के सेमीफाइन के तौर पर देखा जा रहा है.

कांग्रेस को अब तक एक भी नहीं मिली सीट 

BJP ने अब तक 15 नगर निगम में से 10 पर जीत दर्ज कर ली है. इनमें मेहसाणा, मोरबी, नाडियाड और वापी ऐसे नगर निगम है, जहां पहली बार चुनाव हुए थे. मेहसाणा, मोरबी और नडियाद में कांग्रेस को अब तक एक भी सीट नहीं मिली है. अहमदाबाद में गिनती के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई. वहीं, क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की बहन नयनाबा कांग्रेस की टिकट पर राजकोट से हार गई हैं.

AIMIM के 3 उम्मीदवारों को जीत

सूरत नगर निगम में भाजपा ने 43 सीटें जीत ली हैं या उन पर निर्णायक बढ़त बना ली है. कांग्रेस के खाते में एक सीट गई है. भुज नगर पालिका में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के 3 उम्मीदवारों को जीत मिली है. राज्य के 15 नगर निगम, 84 नगरपालिका, 34 जिला पंचायत और 260 तालुका पंचायत के लिए 26 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. इनमें 4 करोड़ 18 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने वोट डाले थे.

2021 में BJP को मिली थी शानदार जीत 

15 नगर निगमों में 55.1% मतदान हुआ. नगरपालिकाओं में 65.53%, जिला पंचायतों में 66.64% और तालुका पंचायतों में 67.26% वोटिंग दर्ज की गई थी. पिछले चुनाव में BJP ने 8,470 में से 6,236 सीटें जीती थीं. 2021 के स्थानीय चुनाव में BJP ने शानदार जीत हासिल की थी. पार्टी नगरपालिकाओं की 8,470 सीट में से 6,236 सीट जीती थीं. BJP ने तब सभी छह नगर निगमों के अलावा 81 नगरपालिकाओं, 32 जिला पंचायतों और 231 तालुका पंचायतों पर अपना दबदबा बनाए रखा था.

राजनीति में तीसरी ताकत के रूप में एंट्री

अहमदाबाद में ओवैसी की पार्टी AIMIM के 7 पार्षद चुने गए थे. आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात की राजनीति में तीसरी ताकत के रूप में एंट्री की थी. सूरत नगर निगम में आप ने 120 में से 27 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया था. AAP इस बार 5,000 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. 2015 के चुनावों में भाजपा कुल 31 में से भाजपा केवल 8 जिला पंचायतों में ही जीत हासिल कर सकी थी. वहीं कांग्रेस ने 23 जिला पंचायतों में जीत दर्ज की थी.

इसे भी पढ़ें. PM Modi Sikkim visit: ‘सिक्किम ने आज एक भारत-श्रेष्ठ भारत के दर्शन करा दिए…’ गंगटोक में बोले PM मोदी

Latest News

चीनी डील को लेकर कर्ज बना नेपाल सरकार का सिरदर्द, अब उठे रहे सवाल

Nepal-China jet deals: नेपाल सरकार की तरफ से एक दशक पहले खरीदे गए चीनी विमान एक बार फिर से...

More Articles Like This

Exit mobile version