Gautam Adani Birthday: गौतम अडानी के 62वें जन्मदिन पर हुआ स्वैच्छिक रक्तदान, कर्मचारियों ने किया ब्लड डोनेट

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gautam Adani Birthday: देश के प्रमुख उद्योगपति और अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी का आज 62वां जन्मदिन है. जन्मदिन के अवसर पर आज अदाणी फाउंडेशन के तत्वाधान में देश भर के विभिन्न केंद्रों पर मेगा ब्लड डोनेशन आयोजित किया गया. इसमें अदाणी समूह में कार्यरत कई कर्मचारियों ने रक्तदान किया.

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के 62वें जन्मदिन के अवसर स्वैच्छिक रक्तदान का आयोजन किया गया. इसी क्रम में इसका आयोजन उत्तर प्रदेश के कई जिलों लखनऊ, बदायूँ, शाहजहाँपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ में भी हुआ. देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन कैंप लखनऊ एयरपोर्ट सहित निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस का निर्माण कर रही कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों ने भारी संख्या में रक्तदान किया.

62 साल के हुए अडानी

ज्ञात हो कि अडानी ग्रुप के चेयरमैन और एशिया के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी का आज जन्मदिन है और वह 62 साल के हो गए हैं. अडानी ग्रुप को शून्य से शिखर पर पहुंचाने वाले गौतम अडानी ने एक मिडिल क्लास फैमिली से निकलकर अपने दम पर आज इतना बड़ा कारोबार खड़ा किया है, जो देश-विदेश में कई सेक्टर में फैला है. चुनौतियों से जूझते हुए उन्होंने अडानी ग्रुप को देश के सबसे बड़े कारोबारी ग्रुप रिलायंस और टाटा के टक्कर का बना दिया है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version