दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जानिए कहां के लिए आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Update Delhi Rains: देश भर में मानसूनी बारिश हो रही है. देश के हर इलाके में इस समय बारिश का दौर जारी है. सोमवार सुबह राजधानी दिल्ली के साथ आसपास के इलाकों में भारी बारिश हुई. इस बारिश के कारण तापमान में काफी कमी देखने को मिली है. मौसम विभाग के अनुसार मानसून नीचे की ओर खिसकना शुरू हो गया है. इस वजह से मानसून तटीय केरल, कर्नाटक और कोंकण गोवा की ओर बढ़ रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कुछ राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान का भी अनुमान है. आइए आपको मौसम की जानकारी देते हैं…

राजधानी दिल्ली का मौसम

सोमवार सुबह राजधानी दिल्ली के साथ आस-पास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई. इस बारिश के कारण सड़कों पर लंबा जाम देखने को मिला. हालांकि, तापमान में भी कमी देखने को मिली. बारिश उस दौरान हुई जब लोग घरों से ऑफिस के लिए निकल रहे थे. बारिश के कारण दफ्तर पहुंचने में भी लोगों को देरी हुई. मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

यूपी में मौसम का हाल

बात करें उत्तर प्रदेश के मौसम की तो यहां पर भी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार यूपी के सभी जिलों में इस हफ्ते हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी. पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में आज झमाझम बारिश होने की संभावना है. वहीं. आज सुबह नोएडा के कुछ इलाकों में झमाझम बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है.

जानिए आईएमडी का अलर्ट

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी सोमवार को केरल के मलप्पुरम, कन्नूर और कासरगोड के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसी के साथ एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, कोझिकोड और वायनाड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, बारिश और खराब मौसम के कारण केरल के स्कूल 15 जुलाई तक बंद करने के निर्देश हैं.

यह भी पढ़ें: Pakistan News: पाकिस्तान में भीषण बम विस्फोट, सैनिक छावनी पर हमला; कई इमारतें तहस-नहस

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version