गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी ‘हिंद दी चादर’ गुरु तेग बहादुर की गौरवगाथा, पंजाब CM ने दी जानकारी

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Republic Day 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को बताया कि राज्य सरकार ‘हिंद दी चादर’ साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत शताब्दी को पूरे पंजाब में श्रद्धा और सम्मान के साथ मना रही है. इस अवसर पर राज्य भर में भव्य राज्य-स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य गुरु साहिब के बलिदान और उनके महान विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है.

राष्ट्रीय परेड की शोभा बढ़ाएगी झांकी Republic Day 2026

मुख्यमंत्री ने बताया कि गुरु तेग बहादुर साहिब के जीवन दर्शन और उनकी अद्वितीय शहादत को समर्पित एक विशेष झांकी को इस वर्ष 26 जनवरी को आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए भेजा गया है. यह झांकी देश की राजधानी में आयोजित राष्ट्रीय परेड की शोभा बढ़ाएगी और देश-विदेश से आने वाले दर्शकों को गुरु साहिब के महान त्याग से परिचित कराएगी.

तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत शताब्दी मनाई जा रही

सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “जहां हम ‘हिंद दी चादर’ साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत शताब्दी को पूरे राज्य में श्रद्धा और सम्मान के साथ राज्य-स्तरीय कार्यक्रमों के माध्यम से मना रहे हैं, वहीं गुरु साहिब के जीवन फलसफे और उनकी अद्वितीय शहादत को समर्पित एक झांकी गणतंत्र दिवस की परेड के लिए भी भेजी गई है, जो इस वर्ष 26 जनवरी की परेड की शोभा बनेगी.”

साहिब जी की शिक्षाएं लोगों को जागरूक करती हैं

मुख्यमंत्री ने पोस्ट में आगे लिखा, “गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शिक्षाएं पूरी दुनिया को मानवाधिकारों, समानता और धार्मिक स्वतंत्रता के साथ-साथ सामाजिक आजादी के प्रति जागरूक करती हैं. इन महान विचारों से युवाओं सहित समाज के हर वर्ग को परिचित करवाना समय की जरूरत है. इसी उद्देश्य को लेकर हमारी सरकार के प्रयास निरंतर जारी हैं.”

ये भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी देश को संबोधित, जानिए कब-कहां और किन-किन भाषाओं में होगा प्रसारित

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version