लोगों में बढ़ रही हार्ट अटैक की समस्या, वजह कोरोना वैक्सीन या कुछ और? रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Must Read

ICMR AIIMS Covid Study : कोविड-19 के वैक्सीन और अचानक हो रही मौतों को लेकर लोगों के मन काफी डर और सवाल उठे थे. जांच के मुताबिक, इसका जवाब मिल गया है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ICMR और AIIMS की नई स्टडी की रिपोर्ट का कहना है कि भारत में वैक्सीन और अचानक मौतों के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है.

जांच के दौरान खबर सामने आई है कि लोगों के हो रहे मौतों का कारण वैक्सीन नहीं, बल्कि पहले से मौजूद बीमारियां, खराब जीवनशैली और स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान न रखने से हुआ है. इस दौरान ICMR की नई रिेपोर्ट का कहना है कि यदि किसी व्‍यक्ति को पहले से दिल की बीमारी, शुगर या हाई ब्लड प्रेशर है तो सही समय पर उनका इलाज करें नहीं तो इससे मौत का खतरा बढ़ सकता है. बता दें कि इसका वैक्सीन से कोई लेना-देना नहीं है.

स्टडी से पता चला?

जांच के मुताबिक, स्टडी में साफ कहा कि वैक्सीन और अचानक मौतों के बीच कोई संबंध नहीं है. बता दें कि लोगों के मौत का कारण वजह पहले से मौजूद बीमारियां और अस्वस्थ जीवनशैली रही. विशेष रूप से 18 से 45 वर्ष के युवाओं में अचानक हुई मौतों की जांच के लिए दो अहम रिसर्च स्टडीज की गई हैं. इसके साथ ही बता दें कि वैक्‍सीन बिल्‍कुल सुरक्षित है. इससे कोई खतरा नहीं है और लोगों को इससे डरने की जरूरत नहीं हैं.

AIIMS-ICMR का अध्ययन अभी जारी

वैज्ञानिकों के द्वारा AIIMS दिल्ली और ICMR का दूसरा अध्ययन अभी जारी है. ऐसे में इस स्टडी का उद्देश्य अचानक मौतों के कारणों को गहराई से समझना है. इस दौरान जंच में पता चला कि हार्ट अटैक (मायोकार्डियल इन्फार्क्शन) सबसे आम वजह है. लोगों की हो रही मौतों के आंकड़ों से यह भी पता चला है कि पिछले वर्षों की तुलना में अचानक मौतों की संख्या में कोई असामान्य वृद्धि नहीं हुई है.

इसे भी पढ़ें :- ट्रंप-मस्क के बीच जुबानी जंग, अमेरिका से डिपोर्ट करने की धमकी पर मस्क ने कहा…

 

Latest News

09 November 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 November 2026 Ka Panchang: 9 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या है. इस...

More Articles Like This