Weather Alert: UP, बिहार और पंजाब समेत 15 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

Weather Alert:  उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब समेत देश के 15 राज्यों में भारी बारिशए तेज़ हवाओं और आंधी-तूफान आएगा. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को यह अलर्ट जारी किया है. IMD ने चेतावनी दी है कि 16 मई को देश के कई हिस्सों में तेज़ मौसम गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. कई क्षेत्रों में 80 से 85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है.

कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी चेतावनी

उत्तर भारत के राज्यों में एक बार फिर भीषण तूफान आ सकते हैं और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि (हेलस्टॉर्म) की भी चेतावनी जारी की गई है. पंजाब के छह जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, अमृतसर, होशियारपुर और मुक्तसर में अलग-अलग स्थानों पर तेज़ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं.

16 से 20 मई तक हीटवेव को लेकर ‘येलो अलर्ट’

इसके साथ ही मौसम विभाग ने पंजाब के कई हिस्सों में 16 से 20 मई तक लू (हीटवेव) को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. दिल्ली में शुक्रवार की सुबह मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इससे एक दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर भारत के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी और तेज़ हवाएं चली थीं. IMD के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में तापमान तेजी से बढ़ेगा. शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है.

आंधी, बिजली और हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने पहले रात के समय आंधी, बिजली और हल्की बारिश की संभावना जताई थी, जिससे थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन अब गर्म और शुष्क मौसम लौटने के संकेत हैं. पूर्वानुमान के अनुसार 16 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान लगभग 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है और आसमान मुख्यतः साफ रहेगा. 17 मई को तापमान और बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान की संभावना भी बनी रहेगी.

इसे भी पढ़ें. हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में पूजा शुरू, श्रद्धालुओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version