Kalki Mahotsav: डॉ. कुमार विश्वास की उपस्थिति में महामंडलेश्वर अवधेशानंद जी महाराज ने पढ़कर सुनाया PM मोदी का संदेश

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
यूपी के संभल जिले में ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम परिसर में गुरुवार (7 नवंबर) से 108 कुंडीय शिलादान महायज्ञ के बाद कल्कि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने 8 नवंबर को कल्कि धाम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, महान कवि डॉ. कुमार विश्वास की उपस्थिति में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद जी महाराज ने भारत के यशस्वी और ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का का संदेश वाचन किया.

देशभर से लोग महायज्ञ में हुए शामिल 

बता दें, महोत्सव के पहले दिन सुबह सर्वाथसिद्धि महायज्ञ में भक्तों ने धर्मगुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ आहुतियां दीं. विभिन्न गांवों के लोगों के साथ देशभर लोग महायज्ञ में शामिल होने के लिए पहुंचे. वहीं, श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामना पत्र भेजा, जिसमें उन्होंने लिखा कि श्री कल्कि धाम के निर्माणार्थ होने वाली समस्त तैयारियों के पूर्ण होने के बारे में जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई. श्री कल्कि धाम के निर्माण के लिए 108 कुंडीय शिलादान महायज्ञ में हिस्सा ले रहे सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं.

 

उन्होंनेआगे कहा, भारत की सांस्कृतिक विरासत की समृद्धि का यह अद्भुत कालखण्ड है. पिछले कुछ वर्षों में हमने अयोध्या में रामलला के विराजमान होने, काशी के कायाकल्प व बाबा विश्वनाथ धाम के वैभव को देखा. इस दौरान सोमनाथ के विकास और केदार घाटी के पुनर्निर्माण से लेकर महाकाल के महालोक तक हमारे तीर्थ स्थलों से जुड़े बुनियादी ढांचे को बेहतर किया गया है. इस साल फरवरी में मुझे श्री कल्कि धाम के शिलान्यास का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ. मुझे विश्वास है कि यह पावन धाम हमारी आस्था के विराट केंद्र के रूप में उभरेगा. श्री कल्कि धाम के निर्माण से जुड़े सभी लोगों, संत-महापुरुषों को इस विशेष अवसर की बधाई.
Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version