Karnataka: ट्रेन‍िंग एयरक्रॉफ्ट VT-RBF की इमरजेंसी लैंडिंग, जाने क्या थी वजह

बेलगावी। मंगलवार की सुबह कर्नाटक के बेलगावी स्‍थ‍ित सांब्रे हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले व‍िमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसकी वजह से व‍िमान की बेलगावी ज‍िले के बाहरी इलाके होनीहाल गांव में आपातकालीन लैंड‍िंग (Emergency Landing) करानी पड़ी है। इसमें दो पायलटों के घायल होने की सूचना है। प्राथमिक सूचना के अनुसार घटना के समय विमान में दो व्यक्ति सवार थे।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, कथित तौर पर रेडबर्ड एविएशन से संबंधित एक दो सीटों वाले प्रशिक्षण विमान ने बेलगावी में सांब्रे हवाई अड्डे के पास आपातकालीन लैंडिंग की। यह लैंडिंग उड़ान के दौरान आई तकनीकी खराबी की वजह से कराई गई।

दोनों पायलटों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए वायु सेना के अस्पताल ले जाया गया है। बताया जाता है क‍ि बेलगावी में रेडबर्ड एव‍िएशन ट्रेन‍िंग सेंटर देश के सबसे बड़े ट्रेन‍िंग सेंटरों में शुमार है।

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version