‘खुद को हाइड्रेटेड रखें, प्यासे व्यक्ति को पानी दें’, भीषण गर्मी के बीच पीएम मोदी ने जताई चिंता, देशवासियों से की ये अपील

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: देश इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहा है. लोग चिलचिलाती धूप से परेशान है. देश के कई राज्यों में तापमान 45 से ज्यादा पहुंच गया है. प्रचंड गर्मी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता जताई है. साख ही उन्होंने देशवासियों से खास अपील की है.

देशवासियों से PM Modi की खास अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ” देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ ही दैनिक जीवन में गर्मी से होने वाली कई कठिनाइयां भी बढ़ रही हैं. मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि जितनी अधिक सावधानी बरत सकें, अवश्य बरतें. कृपया स्वयं को हाइड्रेटेड रखें, घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें. ऐसे मौसम में आपकी संवेदनशीलता भी बहुत बड़ा सहारा बन जाती है. यदि संभव हो, तो किसी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी अवश्य दें. मैं ऐसे लोगों की सराहना भी करूंगा जो अपने घरों के और दुकानों के बाहर मटके में जल रखते हैं ताकि कोई भी उनसे पानी पी सके.”

प्रियजनों को फोन कर उनका हालचाल अवश्य पूछें

एक दूसरे पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, ”जब भी संभव हो, अपने माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी और अन्य प्रियजनों को फोन कर उनका हालचाल अवश्य पूछें. उन्हें पर्याप्त पानी पीने, दोपहर की तेज धूप में बाहर न निकलने और जितना हो सके, आराम करने की सलाह दें.”

पशु-पक्षियों को भी नहीं भूलना चाहिए

पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे लिखा, ”इस प्रचंड गर्मी में हमें अपने आसपास के पशु-पक्षियों को भी नहीं भूलना चाहिए. अपने घर, बालकनी, छत, दुकान या ऑफिस के बाहर पानी से भरा एक छोटा-सा बर्तन रखना भी किसी प्यासे पक्षी के लिए जीवनदान बन सकता है. आइए, इन कठिन दिनों में पूरी संवेदनशीलता और करुणा के साथ एक-दूसरे का ध्यान रखें.”

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु CM बनने के बाद पहली बार दिल्ली आएंगे विजय, PM Modi से करेंगे मुलाकात

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version