केरल में गलतफहमी का शिकार हुआ छत्तीसगढ़ का मजदूर, भीड़ ने बांग्लादेशी समझकर पीटा, मौत, इलाके में तनाव

Kerala: केरल में बांग्लादेशी नागरिक समझकर भीड़ ने छत्तीसगढ़ से काम की तलाश में आए एक प्रवासी मजदूर रामनारायण बघेल (31) की पीट-पीटकर हत्या कर दी. मजदूर कुछ लोगों की गलतफहमी का शिकार हो गया था. बेहद दुखद और परेशान करने वाली यह घटना केरल के पालक्काड जिले में हुई. फिलहाल इस मामले में केरल पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद इलाके में तनाव है, जिसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

सक्ती जिले के करही गांव के रहने वाले थे रामनारायण

पुलिस के मुताबिक, रामनारायण बघेल छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के करही गांव के रहने वाले थे. वह 13 दिसंबर को रोज़गार की तलाश में केरल पहुंचे थे और एक निर्माण स्थल पर दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम कर रहे थे. इसी दौरान इलाके में चोरी की एक घटना हुई, जिसके बाद लोग संदिग्ध की तलाश कर रहे थे. इसी अफवाह और गलत पहचान के चलते रामनारायण को कुछ लोगों ने पकड़ लिया और उन्हें चोर व बांग्लादेशी समझकर पीटना शुरू कर दिया.

रामनारायण की मौके पर ही मौत

पिटाई इतनी गंभीर थी कि रामनारायण की मौके पर ही मौत हो गई. रामनारायण बहुत ही गरीब परिवार से थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी ललिता और 8 व 9 साल के दो छोटे बेटे हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद उनकी पत्नी पालक्काड के लिए रवाना हुईं. रामनारायण की मौत से परिवार और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. इस मामले में केरल पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

आधार कार्ड के जरिए की गई शव की पहचान

पुलिस ने बताया कि घटना की पूरी सच्चाई और इसके पीछे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है. शव की पहचान आधार कार्ड के जरिए की गई है. पुलिस ने यह मामला वालयार पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत दर्ज किया है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. जिसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी तरह की और अप्रिय घटना न हो. पोस्टमार्टम और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद रामनारायण का शव उनके पैतृक गांव भेजा जाएगा. जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें. UP: CM योगी ने कहा- पिछली सरकारों के माफिया राज के कारण बर्बाद हो गया था कॉपरेटिव क्षेत्र

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version