केशव चंद्र ने संभाला खान मंत्रालय के सचिव का पदभार, क्रिटिकल मिनरल्स पर रहेगा खास फोकस

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Keshav Chandra Mines Secretary: देश के खनन और खनिज क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव हुआ है. वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केशव चंद्र ने सोमवार को खान मंत्रालय के सचिव के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया. उन्होंने ऐसे समय यह जिम्मेदारी संभाली है, जब केंद्र सरकार क्रिटिकल मिनरल्स की सुरक्षा, मिनरल एक्सप्लोरेशन को बढ़ावा देने और देश के खनिज संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए सुधारों को तेजी से आगे बढ़ा रही है. ऐसे में उनके नेतृत्व में मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष फोकस रहने की उम्मीद है.

पदभार संभालते ही अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

सचिव का पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद केशव चंद्र ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं और चल रही गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई.

इन प्रमुख योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा

बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें मिनरल एक्सप्लोरेशन, मिनरल ब्लॉक्स की ऑक्शन और ऑपरेशनलाइजेशन, क्रिटिकल और स्ट्रैटेजिक मिनरल्स के विकास तथा मंत्रालय की अन्य प्रमुख योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी.

खान मंत्रालय ने कहा, “आईएएस अधिकारी केशव चंद्र ने आज खान मंत्रालय के सचिव के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया. पदभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रमुख पहलों और चल रही गतिविधियों की समीक्षा की.”

खनिज संसाधनों के विकास पर विशेष जोर

बैठक में खनिजों की उपलब्धता बढ़ाने, संसाधनों के विकास में तेजी लाने और देश की दीर्घकालिक आर्थिक एवं औद्योगिक वृद्धि को समर्थन देने से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा की गई.

समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

केशव चंद्र ने योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि मंत्रालय की प्रमुख पहलों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है. उन्होंने कहा, “प्रभावी नीति क्रियान्वयन और सभी संबंधित पक्षों के बीच मजबूत सहयोग के जरिए भारत के खनिज क्षेत्र को और सशक्त बनाया जा सकता है.”

मंत्रालय ने क्या कहा?

मंत्रालय ने आगे कहा, “खान सचिव ने भारत के खनिज क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए मंत्रालय की प्रमुख पहलों के प्रभावी क्रियान्वयन और सभी संबंधित पक्षों के बीच समन्वित प्रयासों के महत्व पर जोर दिया.”

कौन हैं केशव चंद्र?

केशव चंद्र 1995 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. उन्होंने ऐसे समय खान मंत्रालय के सचिव का पद संभाला है, जब केंद्र सरकार क्रिटिकल मिनरल्स की सुरक्षा, मिनरल एक्सप्लोरेशन के विस्तार और देश की खनिज क्षमता का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए सुधारों को तेजी से आगे बढ़ा रही है.

यह भी पढ़े: 30 सितंबर तक 70 अरब डॉलर पहुंच सकता है FCNR(B) डिपॉजिट: SBI Report

Latest News

भारत ने की व्यापारिक जहाजों पर हमले की कड़ी निंदा, यूक्रेन के राजदूत को तलब कर क्रू की मौत पर मांगा जवाब

MEA summons Ukraine: काला सागर में मालवाहक जहाज एमवी ओमोर्फी पर हुए ड्रोन हमले में भारतीय नाविक सागर गुप्ता...

More Articles Like This