Khan Sir Surrender: पटना सिविल कोर्ट में खान सर ने किया सरेंडर, गोलीकांड मामले में हुई थी FIR

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Khan Sir Surrender: पटना में दो कोचिंग सेंटरों के बीच हुआ विवाद अब तुल पकड़ता जा रहा है. मंगलवार की रात खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर में हुई तोड़फोड़ के बाद फैसल खान उर्फ ‘खान सर’ पर FIR दर्ज की गई है, जिसके बाद ऐसी खबरें थी कि वो गिरफ्तार हो सकते हैं. हालांकि, खान सर ने आज पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया.

Khan Sir को तलाश रही थी बिहार पुलिस

FIR दर्ज होने के बाद से ही खान सर का कोई अता-पता नहीं था. वो अपने कोचिंग सेंटर में भी नहीं था. जिसके बाद बिहार पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए उन्हें तलाश रही थी. रात से ही उनके कोचिंग सेंटर के बाहर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. हालांकि, खान सर ने आज सरेंडर कर दिया.

दो सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार किया गया Khan Sir Surrender

4 जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने गोली चलाने के आरोप में खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर के दो सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार किया. सुरक्षा गार्डों के बयान के बाद खान सर को भी आरोपी बनाया गया है.

छात्र-छात्राओं से किया गया अनुरोध

पुलिस ने एक बयान जारी कर छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया कि कोचिंग सेंटर की प्रतिस्पर्धा में किसी के बहकावे में न आएं. अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था में कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- UP: सीएम योगी ने दी 516 करोड़ रुपये की 262 विकास परियोजनाओं की सौगात, कहा- अत्यंत ऊर्जावान जनपद है गोंडा

Latest News

मन में बार-बार आते है नकारात्‍मक विचार, फॉलो करें ये टिप्स, मिलेगा नेगेटिव थॉट्स से छुटकारा  

Rid of Negative Thoughts: अक्‍सर कई लोगों के मन में  बार-बार नकारात्‍मक विचार आते हैं. लोग कुछ भी करते...

More Articles Like This

Exit mobile version