बंगाल में हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 80 लोग गिरफ्तार, बिना इजाजत जुलूस पर बैन

Kolkata: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के बाद छिटपुट हिंसा की घटनाओं की खबरों के बीच अब तक कोलकाता पुलिस क्षेत्राधिकार में 80 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय कुमार नंद ने बुधवार को चेतावनी दी कि कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि उपद्रवियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

आतंक का माहौल बनाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई 

नंद ने कहा कि गिरफ्तार किए गए 80 लोगों में से 65 को विशिष्ट मामलों में हिरासत में लिया गया है, जबकि 15 अन्य को एहतियाती तौर पर पकड़ा गया है. पुलिस आयुक्त ने कहा, ”जो भी व्यक्ति डर या आतंक का माहौल बनाने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.” नंद ने यहां पुलिस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि किसी को भी किसी तरह की हिंसा या कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने वाले कृत्यों में शामिल नहीं होना चाहिए.

स्थिति कुल मिलाकर शांतिपूर्ण

उन्होंने कहा, ”कुछ घटनाएं हुई हैं, लेकिन स्थिति कुल मिलाकर शांतिपूर्ण है.” उन्होंने यह भी बताया कि छापेमारी के दौरान कई हथियार भी बरामद किए गए हैं. नंद ने चेतावनी दी कि चुनाव प्रचार के दौरान केंद्र में रहे बुलडोजर को किसी भी विजय जुलूस में शामिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा, ”जेसीबी (बुलडोजर) या इसी तरह के उपकरणों के साथ कोई रैली नहीं निकाली जाएगी.”

समाज के हर सदस्य का सहयोग और योगदान

पुलिस प्रमुख ने कहा कि यदि जेसीबी मालिक अपने वाहन ऐसे उद्देश्यों के लिए किराये पर देते हैं, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि चुनाव के बाद की स्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और कोलकाता पुलिस संयुक्त रूप से काम करेंगे, जैसा कि उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान किया था. उन्होंने कहा, ”हम समाज के हर सदस्य का सहयोग और योगदान चाहते हैं.”

इसे भी पढ़ें. हैदराबाद हाउस: वियतनाम के राष्ट्रपति का PM मोदी ने किया स्वागत, दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version