सीएम योगी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को दी बधाई, बोले-अब सिद्ध होगा ‘सोनार बांग्ला’ का संकल्प

Lucknow: उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले शुभेंदु अधिकारी व सभी मंत्रियों को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं है. बता दें कि पश्चिम बंगाल चुनाव में प्रचार के लिए सीएम योगी ने कई जनसभाएं और रोड शो किए थे. उन्होंने शुभेंदु अधिकारी के लिए भी जनसभा की थी. पश्चिम बंगाल चुनाव में 4 मई को आए परिणाम में बीजेपी को रिकॉर्ड 207 सीटें मिलीं और उसने 15 साल से सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर किया.

हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा,”पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री शुभेंदु अधिकारी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! उन्होंने कहा, ”पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं आपके ऊर्जावान नेतृत्व में ‘सोनार बांग्ला’ का संकल्प सिद्ध होगा और प्रदेश सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं आर्थिक उत्थान के अमृतकाल में प्रवेश करेगा.”

जन-जन की आकांक्षाओं की पूर्ति

मुख्यमंत्री ने लिखा कि आपका कार्यकाल बंगाल के जन-जन की आकांक्षाओं की पूर्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना का स्वर्णिम अध्याय बने, मां काली से यही प्रार्थना है. एक अन्य पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों को भी बधाई दी. उन्होंने लिखा, “पश्चिम बंगाल में मंत्री पद की शपथ लेने वाले समस्त माननीय को भी हृदयतल से बधाई! पूर्ण विश्वास है कि आप सभी जन-सेवा को सर्वोपरि मानकर ‘सोनार बांग्ला’ के गौरव को पुनर्स्थापित करेंगे. मां काली की कृपा से आप सभी का कार्यकाल यशस्वी और लोक-कल्याणकारी हो. वंदे मातरम्!

इसे भी पढ़ें. Bengal Politics: बंगाल का मुख्यमंत्री बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी का पहला बयान, जाने क्या कहा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version