‘अफवाहों पर ध्यान न दें…’, महाकुंभ में भगदड़ के बाद CM योगी ने श्रद्धालुओं से की खास अपील

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mahakumbh Mela Stampede: आज मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में बड़ा हादसा हो गया है. देर रात महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें भारी संख्या में लोग घायल हो गए. वहीं, इस हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से खास अपील की है. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा है.

सीएम योगी ने की श्रद्धालुओं से ये अपील

महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने बयान जारी किया है. उन्होंने श्रद्धालुओं से संगम की तरफ ना जाकर नजदीकी घाट पर ही स्नान करने की अपील की है. सीएम ने कहा कि स्नान के लिए कई घाट बनाए गए हैं जहां स्नान किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि प्रशासन के निर्देशन का अनुपालन करें और व्यवस्था बनाने में सहयोग करें. इसके साथ ही उन्होंने किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है.

श्रद्धालुओं से अफवाहों से बचने का किया आह्वान

इसक अलावा धर्म गुरुओं ने भी श्रद्धालुओं से निवेदन किया है. वैष्णव सम्प्रदाय के प्रमुख संत स्वामी रामभद्राचार्य ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वो सभी संगम में स्नान का आग्रह छोड़ दें और निकटतम घाट पर स्नान करें. उन्होंने कहा कि लोग अपने शिविर से बाहर न निकलें. अपनी और एक दूसरे की सुरक्षा करें. उन्होंने सभी अखाड़ों और श्रद्धालुओं से अफवाहों से बचने का आह्वान किया.

बाबा रामदेव ने कही ये बात

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं के इस हुजूम को देखते हुए हमने फिलहाल केवल सांकेतिक स्नान किया है. इसके साथ ही समूचे राष्ट्र और विश्व के कल्याण की कामना की गई है. उन्होंने लोगों से अपील की कि हम भक्ति के अतिरेक में न बहें और आत्म अनुशासन का पालन करते हुए सावधानी पूर्वक स्नान करें. इसके साथ ही जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने कहा कि हमने फिलहाल सांकेतिक स्नान किया है.

12 करोड़ से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज में हैं

आज मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है. अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र पुरी ने कहा कि 12 करोड़ से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज में हैं. इतनी बड़ी तादाद में भीड़ को कंट्रोल करना मुश्किल होता है. हमारे साथ लाखों की संख्या में संतों का हुजूम है. हमारे लिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है.

ये भी पढ़ें- Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या आज, जानिए शुभ मुहूर्त व पूजा उपाय

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version