शिवसेना नेता Sanjay Raut ने विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, चुनाव आयोग को भी घेरा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra Assembly Election 2024: अगले हफ्ते महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाला है. चुनाव से पहले नेताओं की एक-दूसरे पर बयानबाजी जारी है. वहीं, अब शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) का बयान सामने आया है, उन्होंने भाजपा सरकार को घेरा है. साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग से भी सवाल किया है. राउत ने कहा, ”हमारे सामान की जांच की जा रही है (ईसी पर्यवेक्षकों द्वारा) हालांकि, क्या आप एकनाथ शिंदे, अजीत पवार, देवेंद्र फडणवीस, नरेंद्र मोदी, अमित शाह के हेलीकॉप्टरों, कारों की भी जांच कर रहे हैं… वहां क्या है? क्या चुनाव है.”

संजय राउत ने चुनाव आयोग को घेरा

शिवसेना नेता संजय राउत ने चुनाव आयोग पर हमला करते हुए कहा, “चुनाव के दौरान चुनाव आयोग अपना काम अच्छे से कर रही है. हमारे हेलीकॉप्टर, प्राइवेट जेट, कार सभी की तलाशी ली गई है. वे हमारे घर भी पहुंचे. अगर यह निष्पक्षता से किया जाए तो हमें इससे कोई परेशानी नहीं है. एक तरफ एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार चुनाव लड़ रहे हैं और उनके पास 25-25 करोड़ रुपये पहुंच गए। हमने लोकसभा चुनाव के दौरान भी वीडियो दिखाए थे कि कैसे हेलीकॉप्टर से 20-20 बैग लाए गए थे.”

शिवसेना नेता ने आगे कहा, “हमारे सामानों की तलाशी ली गई, लेकिन क्या एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार, नरेंद्र मोदी और अमित शाह के कारों और हेलीकॉप्टरों की तलाशी ली गई? क्या उनके बैग में केवल दो ही कपड़े होते हैं? क्या पर्यवेक्षक महाराष्ट्र में हो रहे धन वितरण को नहीं देख पा रहे हैं? ओडिशा में किसी ने पीएम मोदी का बैग चेक किया तो उसे सस्पेंड कर दिया गया. क्या पीएम मोदी चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र में नहीं आते? क्या पीएम, सीएम और गृह मंत्री जनता के बीच कुछ भी बांट सकते हैं? यह कैसा निष्पक्ष न्याय है?”

इससे पहले, संजय राउत ने महाराष्ट्र चुनाव को लेकर आ रहे सर्वे के नतीजों पर भी टिप्पणी की थी. उन्‍होंने कहा था, सर्वे पर बिल्कुल भरोसा मत कीजिएगा. ऐसा ही सर्वे लोकसभा चुनाव के दौरान आया था और इसमें पीएम मोदी के लिए ‘400 पार’ की बात कही गई थी. एमवीए 160-170 सीटें जीतेगी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version