मणिपुर पुलिस को मिली बडी सफलता, पेट्रोल पंप धमाके का मास्टरमाइंड और UKNA का वित्त प्रमुख गिरफ्तार

Manipur: पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में सुरक्षा बलों और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को दो अलग-अलग उग्रवादी संगठनों के सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए उग्रवादियों में से एक मोइरांग पेट्रोल पंप बम विस्फोट में शामिल था, जबकि दूसरा उग्रवादी संगठन का तथाकथित फाइनेंस चीफ बताया जा रहा है. पुलिस ने दोनों सफल अभियानों की विस्तृत जानकारी साझा की.

तेरा उरक जांच चौकी से गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कन्ना लुप (केवाईकेएल) के एक सक्रिय सदस्य को बृहस्पतिवार को बिष्णुपुर जिले की तेरा उरक जांच चौकी से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान 39 वर्षीय मयांगलंबम तोंबा सिंह के रूप में हुई है. वह चुराचांदपुर जिले के बिजांग खुनौ का निवासी है और फिलहाल फुबाला राहत शिविर में रह रहा था.

11 कारतूस बरामद

पुलिस ने बताया कि उसके पास से मैगजीन सहित नौ मिलीमीटर की एक पिस्तौल और अलग-अलग बोर के 11 कारतूस बरामद किए गए. सिंह इस वर्ष की शुरुआत में मोइरांग के एक पेट्रोल पंप पर हुए विस्फोट में कथित तौर पर शामिल था. पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था. सुरक्षा बलों ने एक अलग अभियान में प्रतिबंधित यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (यूकेएनए) के संदिग्ध वित्त प्रमुख को चुराचांदपुर जिले के मोलनोम से गिरफ्तार किया.

कुकी के रूप में हुई पहचान 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान एस. पलाल कुकी के रूप में हुई है. वह गोलीबारी और वसूली के कई मामलों में कथित तौर पर शामिल था.

इसे भी पढ़ें. Mrityunjay Tiwari Joins BJP: राजद छोड़ बीजेपी में शामिल होंगे मृत्युंजय तिवारी, इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में हलचल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version