फिर धधक उठी दिल्ली, तुगलकाबाद की पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 3 लोगों की मौत

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tuglakabad Fire: देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर धधक उठी है. दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में 11 जून की देर रात एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं, कई लोगों की हालत गंभीर है. रात करीब 2:25 बजे दमकल विभाग को इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद कई फायर ब्रिगेड तुगलकाबाद की गली नंबर-1, नया तारा अपार्टमेंट के पास पहुंचीं.

इस वजह से लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार, ये आग एक मकान के अंदर खड़ी वाहन में लगी, जिसके कारण पूरी बिल्डिंग में धुआं फैल गया और लोग अंदर फंसे रह गए. दमकल विभाग के कर्मियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. आज सुबह 8 लोगों को बाहर निकाला गया और हॉल्पिटल में एडमिट कराया गया. फायर अधिकारियों के अनुसार सुबह आज सुबह 3:45 पर आग पर काबू पाया गया. इसके बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा गया.

ग्राउंड फ्लोर से लेकर 5वीं मंज़िल तक फैली आग Tuglakabad Fire

ADO यशवंत मीणा ने हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि घर के ग्राउंड फ्लोर पर बने पार्किंग एरिया में 3 स्कूटी, 2 बाइक और 1 साइकिल में आग लग गई. आग ग्राउंड फ्लोर से लेकर 5वीं मंज़िल तक फैल गई. इस हादसे में ग्राउंड, पहली और दूसरी मंजिल पूरी तरह जल गई हैं, वहीं, बाकी फ्लोर आंशिक रूप से जले हैं. DFS की टीम छत पर भी पहुंची. छत के गेट का ताला तोड़कर वे इमारत के अंदर गए और घर की छत से 2 लड़कियों को बचाया, जिन्हें CATS और PCR के जरिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया.

चार्जिंग पर लगे एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी आग

दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि गोविंदपुरी के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में देर रात एक पांच मंजिला इमारत में आग लगी. रात 2 बजकर 24 मिनट पर थाना गोविंदपुरी में PCR कॉल आई. शुरुआती जांच में सामने आया कि ग्राउंड फ्लोर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगी. आग ने चार्जिंग पर लगे एक इलेक्ट्रिक स्कूटर समेत वहां खड़े 7 दोपहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया. हालांकि आग लगने की असल वजह अभी नहीं पता चल पाई है. इस हादसे में 22 साल का युवक और दो महिलाओं की मौत हो गई. वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर है.

ये भी पढ़ें- उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज; दिल्ली-नोएडा में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version