भारत एक्सप्रेस की दूसरी वर्षगांठ पर आज आयोजित होगा मेगा कॉन्क्लेव ‘नए भारत की बात, दिल्ली के साथ’, दिग्गज हस्तियां होंगी शामिल

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क अपनी लॉन्चिंग की दूसरी वर्षगांठ मना रहा है. भारत एक्सप्रेस के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के मार्गदर्शन में चैनल नित नई बुलंदियों को छू रहा है. इसी कड़ी में अब आज (11 फरवरी) को दिल्ली में ‘नए भारत की बात दिल्ली के साथ’ मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन होने जा रहा है. कॉन्क्लेव की शुरुआत सुबह 11:00 बजे से होगी, जिसमें राजनीति जगत से लेकर अन्य क्षेत्रों से जुड़ी तमाम तमाम दिग्गज हस्तियां शिरकत करेंगी.

दिग्गज हस्तियों का होगा जमावड़ा

भारत एक्सप्रेस के इस मेगा कॉन्क्लेव के मंच पर राजनेता, नीति निर्माताओं के साथ ही सांस्कृतिक हस्तियां और आध्यात्मिक गुरुओं का जमावड़ा होगा. ये हस्तियां सामाजिक और आर्थिक विकास से लेकर राष्ट्र की प्रगति पर आधारित सत्रों में विचार-विमर्श करेंगी.

संभावित मेहमानों की लिस्ट

कॉन्क्लेव में शामिल होने वाले मेहमानों में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह, कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया सिंह पटेल, संसद सदस्य और पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के अलावा कई प्रशासनिक अफसरों के नाम शामिल हैं.

CMD उपेंद्र राय ने क्या कहा

वहीं,चैनल की इस उपलब्धि पर भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के सीएमडी उपेंद्र राय ने कहा, “आज भारत में ऐसी वृद्धि हो रही है जो किसी भी अन्य देश के मुकाबले बेमिसाल है. अपनी शुरुआत के बाद से ही भारत एक्सप्रेस उन मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठाता रहा है जो हमारे राष्ट्र के विकास और इसकी वैश्विक छवि को बढ़ाने के लिए ज़रूरी हैं. मुझे अपनी टीम की कड़ी मेहनत पर गर्व है, जो लगातार ऐसी खबरें लाती है जो हमारे समाज के सरोकार से जुड़ी होती हैं और विश्वसनीयता के पैमाने पर 100 फीसदी खरी होती हैं, साथ ही मैं अपने दर्शकों के अटूट समर्थन के लिए बेहद आभारी हूं.”
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version