भाजपा शासित राज्यों के सीएम आज करेंगे प्रेस कांफ्रेंस, बताएंगे मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियां

Delhi: मोदी सरकार के 11 साल ‘बेमिसाल’ रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी का ‘संकल्प से सिद्धि तक’ अभियान सभी सफल रहे। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के सीएम आज प्रेस कांफ्रेस करेंगे। बीजेपी शासित राज्यों के सभी सीएम आज मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह पौने 11 बजे लखनऊ के राज्य बीजेपी मुख्यालय में संवाददाओं के साथ संवाद करेंगे।

इन राज्यों के सीएम करेंगे प्रेस कांफ्रेस

वहीं, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा भी आज प्रेस कांफ्रेस करेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां गिनवाते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद देश की राजनीति दिशा को बदल दिया और पॉलिटिकल कल्चर में काफी बदलाव लाया। पहले सरकार घोषणाएं करती थी, जो कभी पूरी नहीं होती थी।

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र

जेपी नड्डा ने कहा कि पहले देश में आतंकवादी हमले होते थे तो हम दूसरे देशों से सहायता की गुहार लगाते थे लेकिन अब भारत दुश्मनों को घर में घुस कर मारता है। नड्डा ने आतंकियों का सफाए के लिए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर इस बात की भी चर्चा की।

इसे भी पढ़ें:-पटना में डबल मर्डर: दो युवकों को गोलियों से भूना, जांच में जुटी पुलिस

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version