मुंबई एयरपोर्ट पर 14.73 करोड़ की गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, जांच से बचने की कोशिश में पकड़ा गया

Mumbai Airport : मुंबई कस्टम विभाग ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक यात्री को 15 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ गिरफ्तार किया. गांजे की अनुमानित कीमत 14.73 करोड़ रुपए आंकी गई है. आरोपी बैंकॉक से छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा था। उसने विदेश मंत्रालय ME के राजनयिक पाउच लिखे एक पैकेट में गांजा छिपा रखा था.

विदेश मंत्रालय के ऑफिशियल टेप से किया गया था सील

पैकेट पर विदेश मंत्रालय का स्टांप लगा था और उसे विदेश मंत्रालय के ऑफिशियल टेप से सील किया गया था. यात्री के ट्रॉली बैग में अलग- अलग UNODC (United Nations Office on Drugs and Crime) और टॉप सिक्रेट मिशन नाम से कई फर्जी रिपोर्ट्स भी थे. आरोपी पैकेट को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गोपनीय राजनयिक सामान बताकर जांच से बचने की कोशिश कर रहा था. उसके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

7.096 किलोग्राम मारिजुआना जब्त किया था

पिछले वर्ष नवंबर में, राजस्व खुफिया विभाग के अधिकारियों ने बैंकॉक से आ रहे दो भारतीय यात्रियों से हैदराबाद हवाई अड्डे पर 7 करोड़ रुपये (अवैध बाजार मूल्य) मूल्य का 7.096 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक खरपतवार (मारिजुआना) जब्त किया था. डीआरआई की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि यात्रियों को रोका गया और उनके चेक-इन सामान की तलाशी लेने पर चॉकलेट कवर के अंदर 13 वैक्यूम-पैक पारदर्शी पैकेट पाए गए.

 

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version