“हिंसक हिंदू नहीं…”, Rahul Gandhi के बयान पर बोलीं नूपुर शर्मा’- ‘जो धर्म का विनाश करता है, धर्म उसका विनाश कर देता है’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nupur Sharma: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा लोकसभा में हिंदू को लेकर किए गए टिप्पणी पर अब भाजपा नेता नूपुर शर्मा ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जो धर्म का विनाश करता है, धर्म उसका विनाश कर देता है.

दरअसल, राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, जो खुद को हिंदू कहते हैं, वे चौबीसों घंटे हिंसा और नफरत में लगे रहते हैं. उन्होंने कहा, “सभी धर्म और हमारे सभी महापुरुष अहिंसा और निर्भयता की बात करते हैं, लेकिन जो खुद को हिंदू कहते हैं वे केवल नफरत और हिंसा फैलाते हैं. आप हिंदू हो ही नहीं सकते.”

हिंसक हिंदू नहीं, बल्कि वो हैं जो हिंदुओं के नरसंहार…

राहुल गांधी के इस बयान के बाद केंद्र सरकार के मंत्री और भाजपा के नेताओं ने राहुल गांधी से माफी की मांग की है. इसी बीच, अब भाजपा नेता नूपुर शर्मा ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. नुपुर शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर कहा, “हिंसक हिंदू नहीं बल्कि वो हैं जो हिंदुओं के नरसंहार की बात करते हैं.

उनहोंने आगे कहा, धर्म एव हतो हन्ति धर्मो रक्षति रक्षितः। तस्माद्धर्मो न हन्तव्यो मा नो धर्मो हतोऽवधीत् ॥ अर्थात- जो स्वधर्म (हिंदू) विमुख होकर धर्म का विनाश कर देता है, उस का विनाश धर्म कर देता है. जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है.” अपने पोस्ट में नूपुर शर्मा ने राहुल गांधी का नाम नहीं लिया है. नूपुर शर्मा के इस पोस्ट पर उनके समर्थकों ने जमकर राहुल गांधी के खिलाफ भड़ास निकाली है.

यह भी पढ़े: UP: भोले बाबा के सत्संग में भगदड़, 80 लोगों की मौत की खबर, कई लोग घायल

Latest News

Global Tech Hiring 2026: एआई-बिग डेटा और साइबर सिक्योरिटी बनीं भर्ती की बड़ी थीम, भारत-अमेरिका में जनरेटिव एआई की डिमांड

GlobalData की रिपोर्ट के अनुसार 2026 की दूसरी तिमाही में एआई, बिग डेटा और साइबर सिक्योरिटी टेक्नोलॉजी भर्ती की प्रमुख थीम रहीं. भारत और अमेरिका में जनरेटिव एआई से जुड़ी नौकरी के विज्ञापन सबसे ज्यादा रहे.

More Articles Like This

Exit mobile version