केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता का निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे पीएम मोदी; इन नेताओं ने भी व्यक्त की शोक संवेदना

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Odisha: राजनितिक जगत से एक दुखद खबर सामने आई है. दरअसल, सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता डॉ. देवेंद्र प्रधान का निधन हो गया. भारतीय जनता पार्टी की ओडिशा इकाई के पूर्व अध्यक्ष देबेंद्र प्रधान ने 84 वर्ष की आयु में नई दिल्ली में अंतिम सांस ली. इस दौरान पीएम मोदी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

आपको बता दें कि देबेंद्र प्रधान भी भाजपा के वरिष्ठ नेता थे, जो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री भी रह चुके थे. वहीं, उनके पुत्र धर्मेन्द्र प्रधान, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली मौजूदा केंद्र सरकार में शिक्षा मंत्री हैं.

ओडिशा के सीएम ने व्यक्त किया शोक

इसी बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी देबेंद्र प्रधान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश और राज्य ने देबेंद्र प्रधान के रूप में एक प्रतिष्ठित लोक सेवक खो दिया है. वो एक लोकप्रिय जननेता और योग्य सांसद थे. उन्‍होंने 1999 से 2001 तक केन्द्रीय परिवहन एवं कृषि मंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया. इसके साथ ही एक जनप्रतिनिधि और सांसद के रूप में उन्होंने अनेक कल्याणकारी कार्य किए, जिसके लिए उन्हें आम जनता का काफी स्नेह मिला.

उन्होंने अपना पूरा जीवन ही सेवा और दृढ़ संकल्प की भावना के साथ राज्य के विकास के लिए समर्पित कर दिया. इस दौरान  सीएम मोहन चरण माझी ने उनके बेटे धर्मेंद्र प्रधान से भी बातचीत की और अपनी सवेदना व्‍यक्‍त की.

नवीन पटनायक ने भी जताया शोक

इसके अलावा, ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने भी शोक व्‍यक्‍त किया. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि देबेंद्र प्रधान को उनके अद्वितीय संगठनात्मक कौशल और अडिग व्यक्तित्व के लिए हमेशा याद किया जाएगा. पटनायक ने कहा कि ‘‘डॉ. देबेंद्र प्रधान के निधन से राज्य ने एक प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्ति और लोकप्रिय राजनेता खो दिया है.’’

इसे भी पढें:- 115 वर्षों में दूसरी बार भारत से बाहर मनाया गया ‘फूलडोल महोत्सव’, ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज़ भी हुए शामिल

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version