राज्यसभा में आज भी ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष फिर होंगे आमने-सामने

Parliament: संसद के मॉनसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे चर्चा का जवाब देंगे. बता दें कि सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि अब भारत पाकिस्तान को आतंकी हमले पर डोजियर नहीं भेजता, बल्कि कार्रवाई करता है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच लोकसभा को संबोधित करेंगे.

राज्यसभा में भी आज ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

राज्यसभा में आज भी पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की शुरुआत होगी. राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए आवंटित कुल 16 घंटों में से कांग्रेस को लगभग दो घंटे का समय आवंटित किया गया है, जिसके दौरान राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सदन में बहस की शुरुआत करेंगे.

पीएम मोदी ने की रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री के भाषण की तारीफ की

संसद के मॉनसून सत्र में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विशेष चर्चा चल रही है. सत्र के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भाषण दिया और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृष्टिकोण को सामने रखा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों शीर्ष नेताओं के भाषण की तारीफ की. पीएम मोदी ने संसद के मानसून सत्र में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर हो रही विशेष चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भाषण को उत्कृष्ट बताया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का उत्कृष्ट भाषण, जिसमें उन्होंने भारत के सुरक्षा तंत्र की सफलता और ऑपरेशन सिंदूर में हमारे सशस्त्र बलों के साहस पर गहन दृष्टिकोण प्रस्तुत किया.’

मोदी के नेतृत्व वाला भारत किसी भी हद तक जा सकता है: राजनाथ

राजनाथ सिंह ने भरी संसद में पाकिस्तान को ललकारा, और ये भी कहा कि ये मोदी के नेतृत्व वाला भारत है, जो दुश्मन पर तगड़ा प्रहार करता है. रक्षा मंत्री ने कहा, ‘अब हमने सुदर्शन चक्र उठा लिया है. पाकिस्तान की सेना और आईएसआई प्रॉक्सी वॉर करते हैं. ये मोदी के नेतृत्व वाला भारत है जो किसी भी हद तक जा सकता है. हम शांति के प्रयास करना जानते हैं तो अशांति फैलाने वालों के हाथ उखाड़ना भी जानते हैं. हमने भगवान कृष्ण से सीखा है कि धर्म की रक्षा के लिए सुदर्शन चक्र उठाना पड़ता है. अब हमने सुदर्शन चक्र उठा लिया है. भगवान कृष्ण हमें धैर्य और शौर्य दोनों सिखाते हैं.

PAK डर के मारे सीजफायर के लिए गिड़गिड़ाया

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर विपक्ष बार-बार एक ही आरोप लगाता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कहने पर जंग रुकी. यानी डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर करवाया. वहीं मोदी सरकार बार-बार एक ही बात कहती है, जंग ट्रंप ने नहीं रुकवाई. बल्कि पाकिस्तान डर के मारे जंग को रुकवाने के लिए गिड़गिड़ाया. अब ऑपरेशन सिंदूर के 89 दिनों बाद, संसद में जब इसपर चर्चा शुरु हुई, तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यही बात दोहराई. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान कैसे घुटनों पर आया, और उनके डीजीएमओ ने जंग रुकवाने के लिए फोन किया. लेकिन कांग्रेस कह रही है कि ट्रंप ने फिर दावा क्यों किया, सच्चाई क्या है?

इसे भी पढ़ें:-शतरंज की वर्ल्ड चैम्पियन बनीं 19 साल की Divya Deshmukh, पीएम मोदी ने दी बधाई

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version