Parliament Session: पीएम मोदी ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, बोले- ‘पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Parliament Session: संसद सत्र के बीच सोमवार, 01 जुलाई को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐसा बयान दे दिया, जिसके बाद पूरे लोकसभा में हंगामा मच गया. दरअसल, राहुल गांधी ने सत्ता पक्ष को कह दिया कि वे हिंदू है ही नहीं और उन्होंने हिंदू धर्म को हिंसा, नफरत से जोड़ दिया. राहुल गांधी की बयानबाजी के बीच पीएम मोदी खुद अपनी कुर्सी से उठ खड़े हुए और राहुल गांधा को फटकार लगाई.

क्या बोले राहुल?

लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि हमारे सभी महापुरुषों ने अहिंसा और डर खत्म करने की बात की है…लेकिन, जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं वे केवल हिंसा, नफरत, असत्य की बात करते हैं…आप हिंदू हैं ही नहीं.

PM मोदी ने राहुल को लगाई फटकार

राहुल गांधी द्वारा की गई इस बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अपनी कुर्सी से उठे और राहुल को फटकार लगाई. राहुल गांधी पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पूरे हिंदू समुदाय को हिंसक कहना बहुत गंभीर मामला है. उन्‍होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान ने मुझे सिखाया है कि मुझे विपक्ष के नेता को गंभीरता से लेना चाहिए.

यह भी पढ़े: UP: CM योगी ने अखिलेश को दी जन्मदिन की बधाई, सोशल मीडिया एक्स पर लिखा…

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version