PM Modi ने अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू को दी जन्मदिन की बधाई, स्वस्थ जीवन की कामना की

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही उनके योगदान की प्रशंसा की.

PM Modi ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उन्होंने अपने जनहितैषी शासन और युवा विकास पर केंद्रित शासन के माध्यम से अपनी पहचान बनाई है. ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे.”

अमित शाह ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में कहा कि पेमा खांडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. पीएम मोदी के नेतृत्व में अरुणाचल प्रदेश को विकास का केंद्र बनाने और यहां के नागरिकों को सशक्त बनाने में आपकी समर्पित सेवा सराहनीय है. मैं आपके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.

मनोहर लाल ने यशस्वी जीवन की कामना की

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पोस्ट में लिखा, “अरुणाचल प्रदेश के कर्मठ एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री, साथी श्री पेमा खांडू जी को जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं.”

मध्य प्रदेश के सीएम ने दी बधाई

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बधाई देते हुए लिखा, “अरुणाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई. ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा हेतु ऊर्जा प्रदान करें, मेरी मंगलकामनाएं.”

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने दी शुभकामनाएं

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने एक्स पोस्ट में लिखा, “अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, यही ईश्वर से प्रार्थना करता हूं.”

यूपी के डिप्टी सीएम ने दी बधाई

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, “अरुणाचल प्रदेश के लोकप्रिय व कर्मठ मुख्यमंत्री पेमा खांडू, आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर यश प्रदान करें, यही कामना है.”

ये भी पढ़ें- शास्त्रीय और पौराणिक विषयों को सरकारी और निजी विद्यालयों के कोर्स में अनिवार्य रूप से करें शामिल: डॉ दिनेश शर्मा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version