PM Modi Jalandhar Visit: PM मोदी का जालंधर दौरा 17 को, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Jalandhar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 जुलाई को जालंधर दौरा प्रस्तावित है. इसको लेकर पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व स्तर पर कड़ी कर दी गई है. प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे. उनके आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन, पुलिस कमिश्नरेट, जालंधर ग्रामीण पुलिस तथा अन्य सुरक्षा एजेंसिया पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं.

वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों गहन जांच

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदमपुर हवाई अड्डे पर उतरेंगे, जहां से उनके कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के बहुस्तरीय इंतजाम किए जा रहे हैं. आदमपुर एयरपोर्ट तथा उससे जुड़े पूरे रूट की सुरक्षा की जिम्मेदारी जालंधर ग्रामीण पुलिस ने संभाल ली है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी.) जालंधर ग्रामीण हरविंदर सिंह विर्क स्वयं सुरक्षा प्रबंधों की निगरानी कर रहे हैं और अधिकारियों के साथ लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं.

वहीं, शहर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की कमान पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के हाथों में है. उनके नेतृत्व में शहर के प्रमुख चौकों, संवेदनशील स्थानों, रेलवे स्टेशन, होटल, बस अड्डों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है. पुलिस द्वारा लगातार गश्त बढ़ाई गई है तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है.

पीएम मोदी के दौरे को सफल एवं सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय है. उपायुक्त (डी.सी.) के नेतृत्व में सभी प्रशासनिक विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं. कार्यक्रम स्थल, यातायात व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, अग्निशमन, पेयजल, बिजली तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की तैयारियों की नियमित समीक्षा की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो.

सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी की यात्रा से पहले स्पेशल प्रोटैक्शन ग्रुप (एस.पी.जी.) की टीम भी जालंधर पहुंचेगी. एस.पी.जी. के अधिकारी स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे तथा प्रधानमंत्री के आगमन, आवागमन और कार्यक्रम स्थल की विस्तृत सुरक्षा समीक्षा करेंगे. इसके बाद अंतिम सुरक्षा रिहर्सल भी आयोजित की जाएगी.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है. विभिन्न स्थानों पर विशेष नाके लगाए जा रहे हैं, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी बढ़ा दी गई है तथा सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित कर हर पहलू पर नजर रखी जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version