एनटी रामाराव की जयंती पर PM मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजिल, जानिए क्‍या कहा ?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और महान अभिनेता एनटी रामाराव (NT Rama Rao) को उनकी जयंती पर श्रद्धांजिल अर्पित की. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर पोस्ट कर लिखा, “मैं एनटीआर गारू (महोदय) को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. समाज की सेवा करने और गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के उनके प्रयासों के लिए उन्हें व्यापक रूप से सराहा जाता है. उनके सिनेमाई काम भी दर्शकों को रोमांचित करते रहते हैं. हम सभी उनसे बहुत प्रेरित हैं. मेरे मित्र चंद्रबाबू नायडू गारू के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश में एनडीए सरकार एनटीआर के विजन को पूरा करने के लिए काम कर रही है.“

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी अर्पित की श्रद्धांजलि

वहीं, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और महान अभिनेता एन.टी. रामाराव गारू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्‍होंने सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर पोस्‍ट कर लिखा, “आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और महान अभिनेता एन.टी. रामाराव गारू को उनकी जयंती पर मेरी श्रद्धांजलि.“
यह भी पढ़ें-  वीर सावरकर की जयंती आज, PM मोदी और अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि
 
Latest News

रक्षाबंधन पर लगने वाला है चंद्र ग्रहण, क्या भारत में होगा सूतक का प्रभाव? जानिए क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Chandra grahan on rakshabandhan: सनातन धर्म में रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम विश्वास और स्नेह का प्रतीक...

More Articles Like This

Exit mobile version