तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे PM Modi, साबरमती रिवरफ्रंट पर उड़ाएंगे पतंग

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 12 जनवरी तक तीन दिवसीय दौरे पर गुजरात जाएंगे. इस दौरान वे धार्मिक, सांस्कृतिक, विकासात्मक और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे. उनके दौरे को राज्य के लिए विशेष महत्व का माना जा रहा है.

10 जनवरी को सोमनाथ पहुंचेंगे PM Modi

प्रधानमंत्री 10 जनवरी की शाम को सोमनाथ पहुंचेंगे. रात करीब 8 बजे वे सोमनाथ मंदिर में ओंकार मंत्र जाप में हिस्सा लेंगे. इसके बाद वे मंदिर परिसर में आयोजित भव्य ड्रोन शो का अवलोकन करेंगे. यह कार्यक्रम आध्यात्मिकता और आधुनिक तकनीक के समन्वय का प्रतीक होगा. 11 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी का दिन बेहद व्यस्त रहेगा. सुबह करीब 9:45 बजे वे शौर्य यात्रा में शामिल होंगे. यह यात्रा उन वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए निकाली जाती है जिन्होंने सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी.

सार्वजनिक कार्यक्रम में लेंगे भाग

इसके बाद सुबह 10:15 बजे प्रधानमंत्री सोमनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे. सुबह करीब 11 बजे वे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी राजकोट जाएंगे, जहां वे कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए आयोजित वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. दोपहर करीब 1:30 बजे वे ट्रेड शो और प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे. दोपहर 2 बजे मारवाड़ी यूनिवर्सिटी, राजकोट में सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन कर वे सभा को संबोधित करेंगे. यह सम्मेलन निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगा.

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से करेंगे मुलाकात

शाम को प्रधानमंत्री अहमदाबाद पहुंचेंगे और करीब 5:15 बजे वे महात्मा मंदिर मेट्रो स्टेशन पर सेक्टर 10ए से महात्मा मंदिर तक अहमदाबाद मेट्रो फेज-2 के बचे हुए हिस्से का उद्घाटन करेंगे, जिससे शहरी परिवहन को नई गति मिलेगी. 12 जनवरी को प्रधानमंत्री अहमदाबाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मुलाकात करेंगे. सुबह 9:30 बजे दोनों नेता साबरमती आश्रम जाएंगे और इसके बाद सुबह 10 बजे साबरमती रिवरफ्रंट पर अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में हिस्सा लेंगे. सुबह 11:15 बजे गांधीनगर के महात्मा मंदिर में द्विपक्षीय वार्ता होगी, जिसमें भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्षों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी.

ये भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में खत्‍म हुई एस्ट्रोनॉट की तबीयत, NASA ने रद्द किया स्पेसवॉक

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version