Politics: चंपई सोरेन के बाद अब लोबिन हेम्ब्रम ने थामा BJP का दामन

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Politics: चंपई सोरेन के बाद अब लोबिन हेम्ब्रम ने भाजपा का दामन थाम लिया है. इससे विपक्ष को एक और बड़ा झटका लगा है. मालूम हो कि हाल ही में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विधायक लोबिन हेम्ब्रम को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया था.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की मौजूदगी में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से निष्कासित नेता हेम्ब्रम बीजेपी में शामिल हो गए.

चंपई सोरेन ने कल दिया था झामुमो से इस्तीफा
मालूम हो कि 30 अगस्त को चंपई सोरेन ने झामुमो से त्याग पत्र देने के बाद आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी. सोरेन बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ यहां आयोजित एक समारोह में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए थे. केंद्रीय मंत्री सिंह ने ‘टाइगर जिंदा है’ कहते हुए पार्टी में उनका स्वागत किया था. इस मौके पर वरिष्ठ आदिवासी नेता (67) भावुक नजर आए. दरअसल, सोरेन झारखंड में ‘कोल्हान टाइगर’ के नाम से मशहूर हैं.

बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा था कि जब दिल्ली और कोलकाता में झारखंड सरकार की ओर से मेरी जासूसी की गई, तो भाजपा में शामिल होने का मेरा संकल्प मजबूत हो गया. उन्होंने कहा कि भाजपा आदिवासियों की पहचान बचा सकती है और झारखंड के संथाल परगना में घुसपैठ रोक सकती है. चंपई सोरेन ने यह आरोप लगाते हुए कि कांग्रेस ने आदिवासी पहचान को खतरे में डाल दिया है, उन्होंने कहा था कि मैं लोगों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हूं. मैंने झामुमो को अपने खून-पसीने से सींचा, लेकिन मुझे अपमानित किया गया. मैं भाजपा में शामिल होने के लिए मजबूर हूं. मुझे अब दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का सदस्य होने पर गर्व है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version