Mahakumbh 2025: आज बसंत पंचमी का तीसरा अमृत स्नान, CM योगी ने साधु-संतों और प्रदेशवासियों को दी बधाई

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mahakumbh 2025 Basant Panchami Snan: आज 3 फरवरी को महाकुंभ में बसंत पंचमी का तीसरा अमृत स्नान है. इस अवसर पर लाखों श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजामों के बीच स्नान जारी है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसंत पंचमी के अवसर पर साधु-संतों और प्रदेशवासियों को बधाई दी है और विश्व कल्याण की कामना की है.

सीएम योगी ने दी बसंत पंचमी की बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर तस्वीरें शेयर कर देशवासियों को बसंत पंचमी के अमृत स्नान की बधाई दी है. उन्होंने लिखा- ‘पावन पर्व बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ज्ञान की अधिष्ठात्री मां सरस्वती सभी को अपने आशीर्वाद से अभिसिंचित करें, सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करें, मां वीणावादिनी से यही प्रार्थना है.’

विश्व के कल्याण की कामना की

एक अन्य पोस्ट शेयर कर सीएम योगी ने कहा- ‘महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती की दिव्य धाराओं में पवित्र अमृत स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करने वाले सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई. भगवान तीर्थराज सभी के मनोरथ पूर्ण करें, हमारे चिंतन एवं चेतना को सशक्त करें, विश्व का कल्याण करें, यही कामना है.’

सीएम योगी ने महाकुंभ की तीसरे अमृत स्नान की भव्य तस्वीरें शेयर की है, जिसमें भारी संख्या में साधु संत अमृत स्नान करते नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही सीएम ने लिखा- ‘महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर पवित्र त्रिवेणी संगम में पावन अमृत स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करने वाले पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, सभी अखाड़ों, कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई!’

सुबह 8 बजे तक 62.25 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया स्नान

महाकुंभ में बसंत पंचमी पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा है. सुबह 8 बजे तक 62.25 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई है. वहीं 2 फरवरी तक कुल 34.97 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं.

ये भी पढ़ें- ऊँ शब्द का श्रवण करने से साधक समाधि को हो जाता है प्राप्त: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

Assembly Election: बंगाल में चुनाव के बीच भड़की हिंसा, CRPF जवानों पर फेंके गए पत्थर, अमित शाह बोले-घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग दर्ज की गई है. चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम...

More Articles Like This